Baba Asaram की जमानत रदृ करने की मांग, दुष्कर्म पीड़िता के पिता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Rape victim's father moves Supreme Court seeking cancellation of Baba Asaram's bail

आए दिन आसाराम के गुर्गे उनके परिवार के सदस्य को धमकी देते है।

शाहजहांपुर। नाबालिग से दुष्कर्म केस में फंसे Baba Asaram  की अंतरिम जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर शाहजहांपुर निवासी दुष्कर्म पीड़िता के पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हो सकती है। पीड़िता ने बताया आसाराम के जेल से बाहर आने से उनके परिवार को खतरा है। आए दिन आसाराम के गुर्गे उनके परिवार के सदस्य को धमकी देते है।

बता दें कि शाहजहांपुर की रहने वाली पीड़िता ने आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। अदालत ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाल में ही आसाराम ने इलाज कराने के लिए छह महीने की जमानत अर्जी दी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद जमानत पर आसाराम जेल से बाहर आ गया था। उसके जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता के पिता ने खतरे की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

बाबा के गुर्गे देते है धमकी

पीड़िता के पिता ने बताया दो वकील उनकी पैरवी करेंगे। आसाराम ने बीमारी का बहाना कर जमानत ली है। उसकी जमानत निरस्त की जाए। बीमारी है तो जेल के अंदर इलाज कराए। पीड़िता के पिता ने बताया कि मामले में शुक्रवार को उनके केस पर सुनवाई हो सकती है।पीड़िता के पिता ने बताया कि आसाराम के जेल से बाहर आने के बाद उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है। उसके गुर्गों ने शहर में कई स्थानों पर ठिकाना बना लिया है। वे आए दिन फोन कर धमकाते हैं। आसपास भी दिख जाते हैं। बताया कि आसाराम पूरी तरह से स्वस्थ है। वह लगातार घूम रहा है। उसका भी आम कैदियों की तरह जेल में उपचार कराना चाहिए।

परिवार की सुरक्षा के इंतजाम

पीड़िता के घर पर पुलिस का पहरा रहता है। उनके घर पर चार सिपाही तैनात रहते हैं। पीड़िता के पिता के साथ भी दो गनर रहते हैं। पूर्व में उनके साथ एक गनर रहता था। तत्कालीन एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एक गनर बढ़ा दिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता के परिवार की सुरक्षा का पूरा इंतजाम है। अगर उनके सामने कोई समस्या आती है तो सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

शामली पुलिस ने Bawariya Gang के सरगना मिथुन को मुठभेड़ में मार गिराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style