उन्नाव में खेत गई युवती की मारकर लटकाया, परिजनों ने गांव के चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

उन्नाव। घर से खेत गई युवती को दबंगों ने मारकर पेड़ पर लटका दिया,ऐसा घर वालों का आरोप है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में कई जगह और पैर में चोट के निशान मिले, इससे कयास लगाए जा रहे है कि युवती की हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया है, क्योंकि यदि उसने आत्महत्या की होती तो पैर और सिर में चोट लगने का सवाल ही नहीं उठता। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकठा कराए। वहीं घर वालों ने गांव के चार लोगों पर मारकर लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

फंदे से पेड़ में लटका मिला

उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार सुबह खेत पर गई थी। काफी देर तक घर नही लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से करीब 350 मीटर दूर नाले के किनारे उसका शव उसी के दुपट्टे के फंदे से पेड़ में लटका मिला। बेटी का शव देख परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के ही चार लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह पहुंचे और शव फंदे से उतरवाने का प्रयास किया, तो परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। हत्या के आरोप पर सीओ सोनम सिंह भी पहुंचीं और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। उन्होंने मृतका के भाई रामसुमेर को तहरीर देने को कहा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एक साल से प्रेम प्रसंग की चर्चा

गांव वालों ने पुलिस को बताया कि मृतका ने कक्षा आठ पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका गांव के ही श्यामू पासवान से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका परिजन भी विरोध कर रहे थे। इसे लेकर दोनों परिवारों में कई बार विवाद भी। मृतका के भाई के मुताबिक कहासुनी से नाराज युवक ने साथियों के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी। मृतका के बड़े भाई ने बताया कि 29 फरवरी की शाम सात बजे बहन खेत की ओर गई थी। तभी गांव के श्यामू, शैलेंद्र, गोलू और अंकुश ने बहन के साथ गलत बर्ताव किया था। विरोध करने पर मारापीटा था।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.