घरेलू झगड़े से परेशान ना​बालिग ने मामा-मामी को गोलियों से भूना, ममेरे भाई पर भी किया फायर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग ने घरेलू झगड़े से परेशान होकर मामा- मामी और ममेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, इससे मामा- मामी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ममेरे भाई का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोलीबारी के बाद आरोपी घर से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शवों को पोस्टमार्टम तो घायल को इलाज के लिए भेजा। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। यह वारदात लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोही में मंगलवार रात की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तकरोही निवासी राजेंद्र सिंह चौहान (62) गन्ना संस्थान से सेवानिवृत्त थे। घर पर पत्नी सरोज (55), तीन बड़े भाई व उनके परिवार के अलावा बहन पुष्पा अपने 16 साल के बेटे के साथ रहती हैं परिवार में आपस में विवाद और मनमुटाव था, इसी वजह से झगड़ा होता रहता था, इसी झगड़े के कारण आरोपी ने यह बड़ा कदम उठा बैठा।

झगड़ा होते देख की फायरिंग

मंगलवार रात जब किशोर घर पहुंचा तो नशे में धुत राजेंद्र का उसकी मां पुष्पा से झगड़ा होते देखा। इससे आक्रोशित होकर उसने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोली लगने से उसके राजेंद्र और सरोज की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा श्रवण घायल हो गया। उसे लोहिया में भर्ती कराया गया है। डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द वह गिरफ्त में होगा। घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां