HP India launches Laser M300 सीरीज का विस्तार किया, भारतीय व्यवसायों के लिए हाई-स्पीड ऑटो-डुप्लेक्स प्रिंटर पेश किए

HP India launches expanded Laser M300 series, introduces high-speed auto-duplex printers for Indian businesses

भारत के तेजी से विकसित हो रहे, किफायती समाधान चाहने वाले व्यवसायों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।  HP India launches Laser M300  सीरीज़ का विस्तार करते हुए तीन नए मॉडल—HP Laser 335dn, Laser 335dw, और MFP 355sdnw पेश किए हैं। ये नए ऑटो-डुप्लेक्स प्रिंटर भारत के एसबीएम, एंटरप्राइज और प्रिंट शॉप सेगमेंट के लिए M300 मोनोक्रोम लेजर पोर्टफोलियो को मजबूत बनाते हैं। हाई-वॉल्यूम और हाई-परफॉर्मेंस प्रिंटिंग के लिए डिजाइन की गई इस नई रेंज में तेज आउटपुट, कम ऑपरेटिंग लागत और बेहतर दक्षता मिलती है। इसमें 20% रिसाइकल्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है, जिससे यह भारत के तेजी से विकसित हो रहे, किफायती समाधान चाहने वाले व्यवसायों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
नए मॉडल हाई-क्वालिटी लेजर प्रिंटिंग प्रदान करते हैं, जिसमें शार्प टेक्स्ट और बोल्ड डिटेलिंग शामिल है, साथ ही उच्च गति और विश्वसनीयता भी प्रदान करता है। कॉम्पैक्ट और ऊर्जा-कुशल डिजाइन वाली ये डिवाइस भारी वर्कलोड संभाल सकती हैं और 33 ppm तक की ऑटो-डुप्लेक्स प्रिंटिंग आसानी से करती हैं। इस नई प्रिंटर सीरीज़ में HP ने पहली बार A4 कमर्शियल सेगमेंट के लिए अलग ड्रम और टोनर सिस्टम पेश किया है। इससे रिप्लेसमेंट की कुल लागत कम होती है और प्रिंटर की उम्र भी बढ़ जाती है। HP Laser 335dw और MFP 355sdnw में HP ऐप के ज़रिए मोबाइल प्रिंटिंग की सुविधा भी मिलती है। इसमें एक सिंगल-फंक्शन, नेटवर्क-रेडी मॉडल (HP Laser 335dn) भी शामिल है, जो कनेक्टेड बिज़नेस एनवायरमेंट के लिए उपयुक्त है।
HP इंडिया के सीनियर डायरेक्टर, प्रिंट कैटेगरी, सतीश कुमार ने कहा: “Laser M300 सीरीज़ का विस्तार भारतीय व्यवसायों को ऐसी प्रिंट तकनीक देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो उत्कृष्ट परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और उच्च गुणवत्ता प्रदान करती है। यह नए मॉडल एसबीएम, प्रिंट शॉप्स और एंटरप्राइजेज को तेजी से बदलती, कनेक्टेड दुनिया में प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद करेंगे।”

प्रिंटर की खासियत (Enhanced Productivity)

  • सभी मॉडलों में 33 ppm (A4) तक की ऑटो-डुप्लेक्स प्रिंटिंग
  • पहली प्रिंट केवल 8.5 सेकंड में
  • 600 MHz प्रोसेसर और 256 MB मेमोरी से सुचारू वर्कफ़्लो
  • MFP 355sdnw में 40-शीट ADF मल्टी-पेज स्कैनिंग और कॉपी के लिए
  • 250-शीट इनपुट ट्रे + मल्टीपर्पज़ ट्रे हाई-वॉल्यूम कार्यों के लिए

स्मार्ट दक्षता और वैल्यू-फोकस्ड डिज़ाइन

  • ऑटो-डुप्लेक्स प्रिंटिंग से कागज़ और लागत की बचत
  • हाई-यील्ड HP 181A/181X टोनर (जो 3,000 पृष्ठ तक प्रिंट कर सकते हैं) प्रति पेज लागत को कम करते हैं, जबकि HP 181A इमेजिंग ड्रम (जो 10,000 पृष्ठ तक चलता है) सभी मॉडलों में लागत घटाने और प्रिंटर के downtime को कम करने में मदद करता है।
  • कॉम्पैक्ट, स्पेस-सेविंग डिज़ाइन छोटे ऑफिस और प्रिंट शॉप्स के लिए आदर्श
  • USB, Ethernet और वायरलेस कनेक्टिविटी विकल्प
  • आसान इंस्टॉलेशन और सॉफ्टवेयर कंपैटिबिलिटी

सस्टेनेबल और ऊर्जा-कुशल डिज़ाइन

  • सभी मॉडल 20% रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बने
  • भारत के पर्यावरण और ऊर्जा दक्षता मानकों के अनुरूप प्रमाणित
  • उपलब्धता और मूल्य (HP eStore पर)
  • HP Laser 335dn: ₹24,000
  • HP Laser 335dw: ₹25,500
  • HP Laser MFP 355sdnw: ₹37,875

इसे भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style