मुख्यमंत्री ने बहनों को दिया Rakshabandhan Gift, तीन तक रोडवेज में यात्रा रहेगी पूरी तरह मुफ्त

Chief Minister gave Rakshabandhan gift to sisters, travel in roadways will be completely free till three

कोई भी व्यक्ति जर्जर भवन में न रहे, उसे बिना देर किये बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया जाए।

लखनऊ। Rakshabandhan Gift मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए शानदार तोहफा दिया। वह रक्षाबंधन पर तीन दिन तक रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी, बाढ़ शरणालय में महिला सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। वहीं बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराने और रेस्क्यू कार्य में छोटी-मझली नाव का प्रयोग न करने के सख्त हिदायत भी दी। रविवार को अपने सरकारी आवास पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य की समीक्षा कर रहे थे।

सीएम ने कहा बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानाें का तत्काल सर्वे कर प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास और जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया जाए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिन चीजों की आवश्यकता हो, उसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल बताएं ताकि उन चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। वाले बच्चों के लिए दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कोई भी व्यक्ति जर्जर भवन में न रहे, उसे बिना देर किये बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया जाए।

मुफ्त यात्रा का तोहफा

मुख्यमंत्री ने कहा रक्षाबंधन पर आगामी 8 अगस्त की सुबह से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा की घोषणा करने के साथ पर्याप्त मात्रा में बसें संचालित करने को कहा। उन्होंने कहा आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकली जाए। स्कूल, कॉलेजों,डिग्री कॉलेजों व अन्य संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करें। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य रूप से सभी जगह तिरंगा फहराया जाए तथा राष्ट्रगान गया जाए। हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान से हर नागरिक को जुड़ना चाहिए। विगत वर्षों में यूपी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस वर्ष प्रदेश में 4.60 करोड़ तिरंगों को फहराया जाना है। आगामी 8 अगस्त तक तिरंगा बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। 9 अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा महोत्सव व मेला का आयोजन हो।

 

सीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मानक के अनुरूप ही स्कूलों की पेयरिंग की जाए। इस कार्य में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों को खाद मिलने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

मेरठ में एक दिन पहले लापता हुए तीन बच्चों के शव घर के पास मिलने से मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother