आगरा में कक्षा एक के छात्र की अपहरण के बाद हत्या,जमीन में दबा शव मिलने से फूटा गुस्सा

A class one student was kidnapped and murdered in Agra, anger erupted after his body was found buried in the ground

अभय प्रताप का शव जैसे ही शनिवार रात उसके घर पहुंचा, क्षेत्र में गुस्से और आक्रोश क माहौल हो गया।

आगरा। यूपी के आगरा ​में बदमाशों ने फिरौती के लिए कक्षा एक के छात्र का अपहरण कर लिया, लेकिन पकड़े जाने के डर से हत्या करके उसके शव को जमीन में दफन कर दिया। बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों के साथ ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पर पड़ा लोगों ने एक साथ अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की।

8 वर्षीय अभय प्रताप का शव जैसे ही शनिवार रात उसके घर पहुंचा, क्षेत्र में गुस्से और आक्रोश क माहौल हो गया। गुस्साए परिजन व स्थानीय लोगों ने विजय नगर कॉलोनी के पास आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बच्चे का शव रखकर जाम लगा दिया। तकरीबन एक घंटे तक मार्ग पूरी तरह ठप रहा। बता दें अभय प्रताप का अपहरण घर के पास से खेलते समय हुआ था। मामले में पुलिस ने शनिवार को राजस्थान के मनियां थाना क्षेत्र से अभय का शव बरामद किया, जो जमीन में दबा मिला। शव घर पहुंचते ही परिजनों के साथ स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और पुलिस के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

फतेहाबाद थाना पुलिस और एसीपी फतेहाबाद अमरदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम को खुलवाया। परिजन का आरोप है कि 24 जून को पहली फिरौती की चिट्ठी आई थी, जिसमें लिखावट देखकर आरोपी की पहचान कर ली गई थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने चार और चिट्ठियां भेजीं और एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही धमकी दी कि विरोध करने पर गोली मार दी जाएगी। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और आरोपियों के जल्द एनकाउंटर की मांग की।

30 अप्रैल को हुआ था अपहरण

फतेहाबाद के विजय नगर कॉलोनी में रहने वाले विजय प्रकाश का पुत्र अभय प्रताप कक्षा एक का छात्र था। परिजन ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम लगभग 4 बजे घर के पास से अभय लापता हो गया था। कहीं पता न चलने पर फतेहाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस की कई टीमें लगातार बच्चे की तलाश में जुटी थीं। जांच के दौरान कुछ दिन पूर्व अज्ञात लोगों की ओर से फिरौती से जुड़े दो पत्र परिजन को भेजे गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए संदिग्धों की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगालनी शुरू की।

राजस्थान से मिला शव

एक संदिग्ध की लोकेशन के आधार पर पुलिस शनिवार को राजस्थान के मनिया पहुंची, जहां एक खेत में जमीन में दबी हुई प्लास्टिक की बोरी मिली। उसे खोलने पर उसमें अभय प्रताप का शव था। पुलिस को आशंका है कि अभय प्रताप का फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। फतेहाबाद एसीपी अमरदीप लाल ने बताया कि शव मिल गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

 

Yamuna Expressway पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ईको के उड़े परखच्चे, छह लोगों की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother