Yamuna Expressway पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ईको के उड़े परखच्चे, छह लोगों की मौत

Eco car smashed into pieces after colliding with an unknown vehicle on Yamuna Expressway, six people died

दो लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है।

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में शनिवार अलसुबह एक दिल दहलाने वाले हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है। दरअसल मथुरा के बलदेव के समीप Yamuna Expressway, के माइल स्टोन 140 पर ईको गाड़ी को कोई बड़ा वाहन टक्कर मार गए। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने का में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकि अस्तपाल में भिजवाया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया,जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है।

यह हुए हादसे का शिकार

यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के समीप माइल स्टोन 140 पर हुआ। हादसे में इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई। जबकि महोबा के गांव बढ़पुरा हुसैद निवासी दलवीर उर्फ छुल्ले व उनके भाई पारस सिंह तोमर और रोहित के एक दोस्त की मृत्यु हो गई। हादसे में इको सवार धर्मवीर की पत्नी सोनी व पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हो गईं। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया इको कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है।

15 टीमों ने Changur Babaके 12 ठिकानों को खंगाला, सोना, नकदी गाड़ियों समें जानिए क्या-क्या मिला ईडी को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother