जौनपुर में ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने गोली मारकर युवक की जान ली

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में शनिवार रात एक ढाबे पर बैठकर शराब पी रहे बदमाशों को टोकना एक युवक को इतना महंगा पड़ गया,कि उसके परिवार वाले इसे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक के भांजे को गोली मारकर जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौक़े पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा भी पहुँचे।

दोबारा आकर मारी गोली

गौराबादशाहपुर के चोरसंड गांव के पास जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर एक ढाबा है, जहां बीती रात कुछ बदमाश खाना खाने आये और जबरन शराब पीने लगे। तब कैश काउंटर संभाल रहे ढाबा संचालक के भांजे शहजाद ने बदमाशों को शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर बदमाशों में और शहजाद में कहा-सुनी होने लगी। कहा सुनी के बाद सभी बादमाश वहां से कार से चले गए।

कुछ देर बाद उन्हीं में से दो बादमाश पुनः बाइक से ढाबे पर पहुंचे और शहजाद से सिगरेट मांगने लगे। जैसे ही शहजाद सिगरेट देने के लिए झुका तभी एक युवक ने पिस्टल से दो गोलियां उसे मार दी। इलाज के दौरान जाते समय शहजाद (25) की मौत हो गयी। मृतक लाल दरवाजा थाना सरायख्वाजा का रहने वाला है। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस बदमाशों को पहचानने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही गिरफ्तारी होगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.