गुरुग्राम। राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी Radhika Yadav की हत्या उसके पिता नहीं ही की, शुरूटाती जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने गोली मार दी। राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसे थम गई।पुलिस उपायुक्त पूर्व, प्रबन्धक थाना सेक्टर-56, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राइम व फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व मृतका के शव का निरीक्षण करने उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया गया।
पीठ पर मारी तीन गोली
राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी Radhika Yadav (25) अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 में रहती थी। वह एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नही थे, बेटी से इसी बात को लेकर विवाद होने पर गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोली उसकी पीठ में मार दी। घटना के बाद राधिका को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
आरोपी पिता गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से Radhika Yadav को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Relief to students : अगर पांच किमी से अधिक दूर हुआ स्कूल तो मिलेगा छह हजार का परिवहन भत्ता
