बरेली में होमगार्ड को कुचलने की कोशिश, बोनट पर लटकार पांच किमी तक कार दौड़ाई

Attempt to crush home guard in Bareilly, car driven for 5 kms hanging on bonnet

चालक ने दबंगई दिखाते हुए कार को पांच किमी तक दौड़ाता रहा है। फिर मिशन कंपाउंड में छोड़कर भाग गया।

बरेली। यूपी के बरेली में शनिवार रात एक दिल ​दहलाने वाली घटना सामने आई, यहां एक दबंग कार चालक ने चेकिंग के दौरान होमगार्ड को धक्का मार दिया, इसके बाद उसे बोनट पर लटका कर पांच किमी तक कार दौड़ाई। दरअसल होमगार्ड ने कार को वनवे में जाने से रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार बढ़ा दी, इसके बाद वह कार के बोनट पर लटक गया। फिर चालक ने दबंगई दिखाते हुए कार को पांच किमी तक दौड़ाता रहा है। फिर मिशन कंपाउंड में छोड़कर भाग गया।

अजीत ने बोनट को कसकर पकड़ लिया

शहर निवासी 37 वर्षीय होमगार्ड अजीत कुमार सिंह यातायात पुलिस में ड्यूटी कर रहे हैं। शनिवार रात उनकी ड्यूटी चौपुला पुल के नीचे वन-वे प्रभावी कराने में टीएसआई गजेंद्र सिंह के साथ थी। वहां वन-वे में घुसने की कोशिश कर रही एक सफेद रंग की कार को उन्होंने रोकने की कोशिश की। होमगार्ड का आरोप है कि चालक ने कार रोकने की बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। वह कार लेकर तेजी से होमगार्ड की ओर आया। खुद की जान बचाने के लिए होमगार्ड अजीत कार के बोनट पर चढ़ गए। ड्राइवर ने कार नहीं रोकी तो अजीत ने बोनट को कसकर पकड़ लिया। चालक कार लेकर चौपुला पुल से बदायूं रोड पर भागा।

यह देख टीएसआई गजेंद्र सिंह अपनी कार से उसका पीछा करने लगे। बदायूं रोड पर नेकपुर चीनी मिल के पास गजेंद्र ने अपनी कार आगे लगा दी तो चालक ने उनकी कार में साइड मार दी और थोड़ा और आगे चला गया। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने से आगे पुलिस बैरियर लगा चुकी थी तो चालक ने तुरंत कार चौपुला पुल की ओर मोड़ ली, फिर चौकी चौराहे की ओर चला गया। वहां से कार मिशन कंपाउंड की ओर मोड़ ली। इस दौरान गति कम हुई तो होमगार्ड ने कूदकर जान बचा ली। होमगार्ड को धमकाता हुआ चालक कार लेकर भाग निकला।

कार का नंबर ट्रेस, तलाश शुरू

रात करीब पौने 12 बजे हुई इस घटना के बाद जिले भर में नाकाबंदी करके कार की तलाश शुरू कर दी गई। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मौके पर पहुंचकर होमगार्ड से जानकारी ली। बताया कि कार का नंबर ट्रेस हो गया है। आरोपी पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड पूरी तरह ठीक है।

 

आगरा में कक्षा एक के छात्र की अपहरण के बाद हत्या,जमीन में दबा शव मिलने से फूटा गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother