Dead Body in the Train : युवती की हत्या के बाद शव को छह टुकड़ों में काटा, बक्से और बैग में रखकर ट्रेन में छोड़े

After murdering a young woman, her body was cut into six pieces, placed in boxes and bags, and abandoned on a train.

युवती के शव को बेहद धारदार हथियार या इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटे जाने की आशंका है।

लखनऊ। Dead Body in the Train: यूपी की राजधानी लखनऊ से रविवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवती की हत्या कर शव को छह टुकड़ों में काटा गया। हत्यारों ने उसके सिर कटे धड़ को बक्से में और हाथ व पैर को पॉलिथीन में पैक कर बैग में रखकर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में छोड़ दिया। रविवार सुबह ट्रेन लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। शव के पांच टुकड़े बरामद हुए, लेकिन सिर गायब है। जीआरपी के अनुसार, ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, तो स्लीपर कोच एस-1 में लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना मिली। बक्सा खोला गया, तो उसमें 25-30 वर्ष की आयु की महिला का धड़ मिला, जिससे लोग सन्न रह गए। पास रखे बैग से पॉलीथीन में पैक हाथ-पैर बरामद हुए। जांच के लिए तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाई गई।

20 स्टेशनों के खंगाले जाएंगे सीसीटीवी

एसीपी रेलवे रोहित मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर तीन टीमों को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बोगी में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का ब्योरा लिया गया है। हालांकि, सामान्य टिकट वाले भी उसमें सवार थे। इससे जांच में दिक्कत हो सकती है। छपरा-गोमतीनगर ट्रेन 20 स्टेशनों से गुजरती है और 12 घंटे में सफर पूरा करती है। रूट के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि बक्सा लेकर बोगी में कौन सवार हुआ था। युवती के शव को बेहद धारदार हथियार या इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटे जाने की आशंका है। युवती के शव पर किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। हत्यारों ने बेहद शातिराना तरीके से शव को बक्से और बैग में भरकर ट्रेन में इस तरह रखा कि किसी को भी भनक नहीं लगी। शव ऐसे पैक किया गया था कि खून के धब्बे बाहर नहीं आएं।

युवती के ग्रामीण परिवेश के होने की आशंका

बक्से में बंद मिले युवती के धड़ पर सूट था। सूट रंगबिरंगा था। जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती ग्रामीण परिवेश की हो सकती है। हालांकि जांच टीमें अभिनय पर कुछ भी कहने से बच रही हैं। छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से लेकर गोरखपुर मुख्यालय तक के अफसर सक्रिय हो गए। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Four Youths Dead: तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़ी कंबाइन से टकराई, चार युवकों की मौत, दो घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother