कन्नौज में प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को उड़ाया, इस बात से नाराज था प्रेमी

In Kannauj, after shooting his girlfriend, the young man blew himself up, the lover was angry about this

घटना के बाद देवांशू के परिवार वाले मकान में ताला डालकर भाग गए।

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में एक युवक ने अपने​ पिता की लाइसेंसी बंदूक से पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की, इसके बाद बाद खुद को उड़ा लिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दोनों की मौत से दोनों घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका- मुआयना करने के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

यह दिल दहलाने वाली वारदात सौरिख थाना क्षेत्र के कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव उर्फ फौजी के बेटे देवांशू उर्फ अन्नू (22) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर की युवती दीप्ति (21) पुत्री अशोक कुमार पाल से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वालों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने 15 दिन पहले उसकी शादी औरैया जिले के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिट्ठा में शादी तय कर दी। जिस लड़के से शादी तय हुई, वह तालग्राम कस्बे में क्लीनिक संचालित करता है। देवांशू ने तालग्राम जाकर लड़के को धमकाया और दीप्ति से शादी न करने के लिए कहा।

दोनों परिवारों के बीच हुई थी पंचायत

इस पर लड़के ने दीप्ति के पिता को घटनाक्रम के बारे में बताया। रविवार को पड़ोस के गांव नगला भजूं में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, जिसमें देवांशू ने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने की बात कही थी। पंचायत में वह लड़का भी मौजूद था, जिसके साथ दीप्ति की शादी तय हुई थी। सोमवार को तड़के तीन बजे देवांशू अपने पिता की 12बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर चुपचाप सुल्तानपुर गया और छत पर छोटी बहन के साथ सो रही दीप्ति के माथे में नली सटाकर गोली मार दी और भाग गया। इसके बाद उसके घर से केवल 20 मीटर दूर तालाब के किनारे खुद को भी गोली मार ली। सुबह जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सकरावा थानाध्यक्ष अजब सिंह, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव चौधरी, छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और खोखे जब्त किए हैं। घटना के बाद देवांशू के परिवार वाले मकान में ताला डालकर भाग गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया। एसपी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दीप्ति बीएससी फाइनल की छात्रा थी। परिवार में छोटी बहन और एक भाई है, जबकि देवांशू उर्फ अन्नू दो भाई और दो बहन हैं। दीप्ति के पिता अशोक बिजली विभाग ने लाइनमैन के पद पर तालग्राम में तैनात हैं।

नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के हाथों सुहाग की हत्या के बाद, बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.