Janta Darshan में छोटी बच्ची ने लागई मुख्यमंत्री से स्कूल में प्रवेश दिलाने की मांग

When a little girl demanded admission in school from the Chief Minister during Janta Darshan

वाची ने कहा कि सीएम ने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Janta Darshan’ में उस समय मुस्करा पड़े,जब एक नन्हीं बच्ची उनसे कहा कि मैं स्कूल जाना चाहती हूं। आप मेरा एडमिशन करा दीजिए। बच्ची की हाजिर जवाबी से मौजूद लोगों ने उसकी सराहना की। जनता दर्शन में पहुंची मुरादाबाद से वाची नाम की नन्हीं बच्ची अपनी बात लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंची। फरियाद सुनते हुए जब मुख्यमंत्री इस बच्ची के पास पहुंचे तो सबसे पहले उसका हाल पूछा। फिर उसका भी प्रार्थना पत्र लिया और पढ़ा।

किस कक्षा में चाहिए प्रवेश

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाची से पूछा तू, स्कूल नहीं जाना चाहती है। इस पर बच्ची ने कहा कि ‘नहीं, मैं स्कूल जाना चाहती हूं। मैं यह कह रही हूं कि आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दो’। इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा, किस क्लास में… 10वीं या 11वीं में? बच्ची ने तुरंत उत्तर दिया- अरे, मुझे नाम नहीं पता। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपा। कहा कि इस बच्ची का एडमिशन हर हर हाल में कराओ। मुरादाबाद से आई वाची ने बताया कि मैं सीएम योगी से मिलकर आई हूं। मैंने उनसे कहा कि मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दें। इस पर उन्होंने कहा कि मैं करवा दूंगा। इसके बाद कहा कि सीएम ने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी।

नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के हाथों सुहाग की हत्या के बाद, बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.