Prakash Shah ने 75 करोड़ की नौकरी छोड़कर पकड़ी संन्यास की राह, जानिए उनके बारे में

Prakash Shah left his job worth Rs 75 crore and took the path of retirement, know about him

अब वह संन्यासियों का जीवन व्यतीत करेंगे।

नई दिल्ली: सांसारिक मोह माया को त्यागना ही संन्यास हैं, इसे साबित किया है Prakash Shah  ने जिन्होंने 75 करोड़ की नौकरी छोड़कर संन्यास की राह अपनाई। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में चेयरमैन मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर की पोजिशन पर काम कर रहे थे। प्रकाश शाह को मुकेश अंबानी का राइट हैंड माना जाता था। बता दें प्रकाश शाह ने 63 साल की उम्र में रिटायरमेंट लिया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने ‘दीक्षा’ ले ली। उन्होंने पत्नी नैना शाह के साथ महावीर जयंती पर दीक्षा ग्रहण की। वह बहुत पहले ही दीक्षा लेना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे कुछ समय के लिए टाल दिया था। अब वाह संन्यासियों का जीवन व्यतीत करेंगे।

आईआईटी से की थी पढ़ाई

Prakash Shah ने केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने IIT बॉम्बे से पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है। उनकी पत्नी कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। उनके दो बेटे हैं। उनके एक बेटे ने कुछ साल पहले दीक्षा ले ली थी। उनके दूसरे बेटे की शादी हो चुकी है और उन्हें एक बच्चा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करने के दौरान प्रकाश शाह ने कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक संभाला। उन्होंने जामनगर पेटकोक गैसिफिकेशन प्रोजेक्ट और पेटकोक मार्केटिंग जैसे बड़े प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरी जिम्मेदारी उठाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिटायर होने का फैसला करते समय शाह 75 करोड़ रुपये का सालाना वेतन पा रहे थे।

मोक्ष की राह को चुना

प्रकाश शाह ने भौतिक सुख-सुविधाओं को त्याग कर आत्मिक शांति और मोक्ष की राह को चुना है। एक साधु के रूप में वह अब नंगे पैर चलते हैं। साधारण सफेद कपड़े पहनते हैं और भिक्षा पर जीवन यापन करते हैं। शाह अब 64 साल के हैं। उनका दीक्षा समारोह मुंबई के बोरीवली में आयोजित किया गया था।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर