Bank of India पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Bank of India: International Yoga Day celebrated with full zeal and enthusiasm

योग में बैंक के कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

बिजनेस डेस्क। Bank of Indiaने पूरे जोश और उत्साह के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। देशभर के सभी आंचलिक कार्यालयों, फील्ड महाप्रबंधक कार्यालयों, अन्य संस्थानों और विदेशी केंद्रों में सामूहिक योग किया गया। जहां बैंक के स्टाॅफ सदस्यों और ग्राहकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बीकेसी, मुंबई में स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व रजनीश कर्नाटक (प्रबंध निदेशक एवं सीईओ) ने किया। जिसमें बैंक के कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

योग शिक्षिका ने कराया योग

प्रधान कार्यालय में योग दिवस के कार्यक्रम का संचालन मुंबई की योग शिक्षिका कंचन भोसले ने किया। रजनीश कर्नाटक (प्रबंध निदेशक और सीईओ) ने अपने संबोधन में कहा कि “योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि एक समग्र अभ्यास है जो मानसिक स्पष्टता, शारीरिक शक्ति और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है। यह कार्यक्रम सभी को योग की परिवर्तनकारी शक्ति को अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करने का माध्यम है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी जीवन शैली बनाने और अपने परिवार, दोस्तों, सहयोगियों तथा ग्राहकों के बीच इसका प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि योग, एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जिसने देश की सीमाओं को पार कर वैश्विक रूप ले लिया है। इसका महत्व न केवल शारीरिक मुद्राओं और अभ्यासों में है, बल्कि हमारे मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण पर भी इसका गहरा प्रभाव है। दुनिया भर में योग के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने के इस नेक प्रयास के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria