लखनऊ: भव्य भंडारा के साथ हनुमत महायज्ञ संपन्न, नागा साधु आनंद गिरि ने यूं की सूर्य देव की कठोर साधना

मंदिर परिसर में तपती धूप के बीच बने तपस्या स्थल पर नागा साधु आनंद गिरि ने पंच धूनि अग्नि के मध्य बैठकर सूर्य देव की कठोर साधना की। वहीं दूसरी ओर मुख्य यज्ञ स्थल पर कुशल पुरोहितों द्वारा मंत्रजप किया गया।

लखनऊ। बीते ग्यारह दिनों से श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बने राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा स्थित बड़ी भुइयन माता ​मंदिर में हनुमत महायज्ञ एवं नागा साधु की पंच धूनि ​अग्नि तपस्या का विधि-विधान समापन हुआ। मंदिर परिसर में आज भव्य भंडारा के साथ यह 11 दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर यहां भारी संख्या में साधु-संत एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य में आचार्य शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में पूर्णाहूति एवं भव्य भंडारा के साथ यह 11 दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुआ।

11 दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

इससे पहले यहां मंदिर परिसर में तपती धूप के बीच बने तपस्या स्थल पर नागा साधु आनंद गिरि ने पंच धूनि के मध्य बैठकर सूर्य देव की कठोर साधना की। वहीं दूसरी ओर मुख्य यज्ञ स्थल पर कुशल पुरोहितों द्वारा मंत्रजप किया गया। तत्पश्चात् नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य में आचार्य शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में पूर्णाहूति एवं भव्य भंडारा के साथ यह 11 दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान विधि—विधान से संपन्न हुआ।

इस दौरान मुख्य हवन कुण्ड के साथ बने नौ हवन कुण्डों में भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी आहुति डाली। नागा साधु ने बताया कि लोगों में सद्बुद्धि, सद्व्यवहार एवं धर्म के विकास के लिए इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

श्रद्धालुओं ने भी आहुति डाली

इस दौरान मुख्य हवन कुण्ड के साथ बने नौ हवन कुण्डों में भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी आहुति डाली। नागा साधु ने बताया कि लोगों में सद्बुद्धि, सद्व्यवहार एवं धर्म के विकास के लिए इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वहीं भंडारे में साधु—संतों व श्रद्धालुओं ने आलू-कद्दू की सब्जी, पूड़ी व बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नागा साधु आंनद गिरि, कल्याणी गिरि समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां