क्रिकेट के दो युग का मिलन: सोशल मीडिया पर छाई ViratKohli और वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर

The Convergence of Two Eras of Cricket: Virat Kohli and Vaibhav Suryavanshi's Photo Takes Social Media by Storm

कभी— कभी ही एक ही फिल्ड के दो दिग्गजों की मुलाकात होती है तो वह ऐतिहासिक हे जाती है।

स्पोर्ट्स डेस्क: दुनिया लगातार आगे बढ़ती हैं, कभी- कभी ही एक ही फिल्ड के दो दिग्गजों की मुलाकात होती है तो वह ऐतिहासिक हे जाती है। कभी सचिन तेंदुलकर और ViratKohli की जब पहली मुलाकात 2008 में हुई ​थी तो कोई नहीं जानता था क्रिकेट का एक दिग्गज भविष्य के दूसरे दिग्ग्गज को आगे बढ़ने का मंत्र दे रहा है। कुछ ऐसा ही क्षण आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद जब लोग जीत का जश्न मना रहे थे, इसी दौरान मैदान में भविष्य के एक महान क्रिकेटर और वर्तमान के एक दिग्गज की मुलाकात हो रही थी, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर छा गई है।

नमस्ते से शुरू हुई मुलाकात, मुस्कान में दिखा सम्मान

फाइनल के बाद जब खिलाड़ी और मेहमान मैदान पर मौजूद पर एक—दूसरे को बधाई दे रहे थे। इसी दौरान विराट कोहली की नजर वैभव सूर्यवंशी पर पड़ी। भारतीय क्रिकेट के इस युवा सितारे ने अपने आदर्श विराट को देखते ही दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते किया। विराट ने भी प्रेम के साथ उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद दोनों के बीच हैंडशेक हुआ। कोहली ने वैभव के कंधे पर हाथ रखा और कुछ देर उनसे बातचीत की। इस दौरान दोनों के चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था मानो भारतीय क्रिकेट की एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दे रही हो। कैमरों ने इस खूबसूरत पल को कैद कर लिया और देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। क्रिकेट प्रशंसकों ने इसे सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की झलक बताया।

The Convergence of Two Eras of Cricket: Virat Kohli and Vaibhav Suryavanshi's Photo Takes Social Media by Storm
मैदान में भविष्य के एक महान क्रिकेटर और वर्तमान के एक दिग्गज की मुलाकात हो रही थी, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर छा गई है।

एक तरफ विराट का अनुभव, दूसरी तरफ उभरता सितारा

विराट कोहली आज उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचने का सपना हर युवा क्रिकेटर देखता है। दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में वह कर दिखाया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। आईपीएल 2026 में वैभव ने अपनी निडर बल्लेबाजी, बड़े शॉट्स और लगातार रन बनाने की क्षमता से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूरे सीजन में उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। ऐसे में विराट जैसे महान खिलाड़ी का उनके पास जाकर बातचीत करना और उनकी सराहना करना वैभव के लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं माना जा रहा।

अवॉर्ड्स की बारिश में नहाए वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए सपनों जैसा रहा। सीजन खत्म होने के बाद आयोजित अवॉर्ड समारोह में भी उनका दबदबा देखने को मिला। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल पांच बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) चुना गया। इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी हासिल किए। इन पुरस्कारों के जरिए उन्हें कुल 45 लाख रुपये की इनामी राशि मिली, जबकि सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें पुरस्कार स्वरूप टाटा सिएरा कार भी प्रदान की गई।

Surya Murder Case : सूर्या का हत्यारोपी शारिक पुलिस की पकड़ से दूर, असद के मकान पर चलेगा बुलडोेजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother