Fake Sadhu : मथुरा से नकली साधू पकड़ा गया, माथे पर तिलक और सफेद कपड़े पहनने वाला महिलाओं से करता था दुष्कर्म

Fake Sadhu Arrested in Mathura: Sporting a Tilak on His Forehead and Dressed in White, He Committed Rape Against Women.

पुलिस ने जब उसकी सच्चाई लोगों के सामने रखी तो हर कोई उसे कोसने लगा।

मथुरा। Fake Sadhu धर्मनगरी म​थुरा में रहने वाला अभिषेक मिश्रा गौड़ीय संप्रदाय के साधू के रूप में रहता था, वह जब भी घर से निकलता था राधा नाम का जाप करता था। सोमवार शाम को जब उसकी हकीकत सामने आई तो हर कोई हैरान हो गया। पुलिस के अनुसार वह महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म करता था। गोवर्धन पुलिस ने सोमवार देर शाम को एक दर्जन युवतियों को नशा कराकर दुष्कर्म करने वाले इंजीनियर साधू अभिषेक मिश्रा को उसके राधाकुंड के शेरगढ़िया मोहल्ला स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पकड़े जाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस का विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने जब उसकी सच्चाई लोगों के सामने रखी तो हर कोई उसे कोसने लगा।

हमेशा जाप करता था

आरोपित साधू सिर पर बाल नहीं रखता था। उसके माथे पर हर समय गौड़ीय संप्रदाय का तिलक लगा रहता था। वह सफेद कुर्ते और धोती में रहता था। घर से निकलते समय हाथ में एक माला लेकर राधे-राधे का जप करता था। राधाकुंड में परिक्रमा भी लगाने जाता था। साधू की तरह रहन-सहन के कारण लोगों ने उस पर विश्वास कर लिया था। राधाकुंड में रहने वाले लोगों का कहना है कि आरोपित के मकान में अक्सर नए-नए युवक और युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। इसको लेकर कई बार उस पर शक हुआ, लेकिन फिर मन में आया कि इस तरह से किसी के लिए गलत नहीं सोचना चाहिए। इसके चलते उन्होंने कभी उसका विरोध नहीं किया। लेकिन सोमवार शाम जब उसकी सच्चाई सामने आई तो सन्न रह गए। हर कोई उसे कोसने लगा।

सख्त सजा की मांग

म​थुरावासियों का कहना है कि इस तरह से धर्म की आड़ में अपराध करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। आरोपी के मोबाइल से कई युवतियों के साथ उसके अश्लील फोटो व वीडियो मिले हैं। पुलिस सभी युवतियों से संपर्क करके उनके बयान दर्ज कराएगी। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जल्द चार्जशीट पेश की जाएगी, ताकि उसे जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके। उसके संपर्क में दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व अन्य प्रदेशों के युवक व युवती थे।

नशे का आदी बनाकर बार-बार बुलाता था

अभिषेक मिश्रा के संपर्क में अब तक जानकारी में आए युवक-युवती देश के विभिन्न हिस्सों के हैं और बीटेक पास हैं। सभी नौकरी करते हैं। माना जा रहा है कि जब अभिषेक बीटेक करा रहा था, तब उसके संपर्क में कुछ युवक-युवती आए होंगे। उसके बाद एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे लोग उसके संपर्क में आ गए। वह अपने संपर्क में आने के बाद उन्हें गांजा और भांग का नशा कराता था। नशा करने के बाद वह धीरे-धीरे आदी हो जाते। नशे में उनके साथ अभिषेक दुष्कर्म करता था। कई युवक-युवती तो ऐसे हैं, जो बार-बार उसके पास आते थे।

Surya Murder Case : सूर्या का हत्यारोपी शारिक पुलिस की पकड़ से दूर, असद के मकान पर चलेगा बुलडोेजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother