कृपया ध्यान दे अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में चलेगा, एटीएम से निकासी का भी बदला नियम

Please note that now waiting tickets will be valid only in general coaches, rules for ATM withdrawals have also changed

टीटी आपको सामान्य कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है।

नई दिल्ली। दीवार पर टंगे कलेंडर में बदलाव के साथ ही आज से कई ऐसी चीजे बदल रही है,जो आपके जीवन पर सीधे-सीधे असर डाल रहे है। आइए आपकों को विस्तार से बताते हैं। गुरुवार एक मई से क्या-क्या बदल रहा है। सबसे प्रमुख बदलावों में एटीएम से सीमा से ज्यादा निकासी, रेलवे से टिकट बुकिंग और एफडी की ब्याज दरों में फेरबदल आदि शामिल हैं। इसके साथ ही, मई में बैंकों की छुट्टियों की भी आरबीआई ने लिस्ट जारी कर दी है।

बस इतने बार एटीएम से मुफ्त निकासी

मेट्रो शहरों में हर महीने 3 बार मुफ्त में एटीएम से लेनदेन कर सकेंगे। गैर-मेट्रो शहरों में पांच बार लेनदेन कर सकेंगे। मुफ्त सीमा के बाद बैंक हर लेनदेन पर 23 रुपये तक चार्ज लगा सकते हैं। अगर कोई ग्राहक एटीएम में अकाउंट बैलेंस चेक करता है तो उसे 7 रुपये चार्ज देना पड़ सकता है, जो पहले 6 रुपये था।रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर आप यात्रा करते हुए पाए जाएंगे तो टीटी आपको सामान्य कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है।

ग्रामीण बैंकों का होगा विलय

देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को विलय करने का निर्णय लिया गया है। अब 43 से घटकर 28 आरआरबी रह जाएंगे। एक राज्य एक आरआरबी को एक मई से लागू करने का फैसला किया गया है। रेपो रेट में आरबीआई के 0.25 फीसदी की कटौती के बाद अब बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें घटानी शुरू कर दी हैं। ज्यादातर बैंकों ने 1 मई से ऊंची ब्याज दर वाली एफडी को बंद करने का फैसला लिया है।

12 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई ने मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को छोड़कर अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग अवसर पर बंद रहेंगे। इनमें बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती जैसे पर्व शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों में मनाए जाएंगे। मदर डेयरी के बाद अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। अमूल के दुग्ध उत्पादों की नई दरें आज सुबह यानी एक मई से प्रभावी होंगी। अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर