- लाल किला पर विस्फोट सरकार की कार्रवाई पर जवाब के रूप में देखा जा रहा है
नई दिल्ली।Red Fort blast सीमाओ से निकलकर आतंकी देश के अंदर काफी गहरे तक पैर जमा चुके है। अब वह मुस्लिम समाज के पढ़े लिखे वर्ग से लेकर निम्न वर्ग को अपने संगठन से जोड़कर तबाही मचाने की साजिश रच रहे है। इसका ताजा उदाहरण गुजरात एटीएस द्वारा पकड़े गए डॉक्टरों के पास से मिला घातक रसायन और हरियाणा के डॉक्टर के घर से मिला विस्फोटकों और हथियारों का जखीरा यह साबित करने के लिए काफी है, कि यह आतंकी संगठन देश में न जाने कितने ऐसे ठिकाने बना चुके है। जो देश में कभी भी मौत का तांडव मचा सकते है। सोमवार रात को किया गया लाल किला क्षेत्र में कार में विस्फोट सरकार की इसी कार्रवाई का बौखलहाट में दिए गए जवाब के रूप में देखा जा रहा है। जिस तरह से इस विस्फोट को अंजाम दिया गया वह इस बात का सबूत है कि देश में आतंकियों का बड़ा नेटवर्क फैल चुका है जो अपने आकाओं के इशारे पर किसी भी घटना को अंजाम दे सकते है।
कई बार बेची गई कार
लाल किले क्षेत्र में हुए विस्फोट में जिस कार का इस्तेमाल किया गया, उसे इसी मकशद से खरीदा गया था। सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच से पता चला उक्त कार को कई लोगों को बेचने के बाद आतंकियों को सौंपा गया। इस कार के तार एक डॉक्टर से जुड़ रहे है। यह कहना गलत नहीं होगा कि डॉक्टरों रूप में देश में आतंकी पल रहे है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया जिस समय कार में धमाका हुआ कार में तीन लोग मौजूद थे, वह लोग भी जिंदा जल गए। दिल्ली पुलिस व अस्पताल प्रशासन ने देर रात 20 घायलों की और 8 मृतकों की सूची भी जारी की।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके से ठीक पहले कार धीमी गति से चल रही थी। उन्होंने कार में बैठे तीन लोगों को जिंदा भी देखा था। इसके बाद उन्होंने इन लोगों को मरते और उनके शरीर के चीथड़े उड़ते देखे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अलावा खुफिया विभाग व एनआईए के अधिकारी स्थानीय लोगों से देर रात तक पूछताछ करने में लगे हुए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके से जुड़ी जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़ रहे तार
दिल्ली बम धमाके के तार फरीदाबाद के आतंकी नेटवर्क से जुड़ते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलवामा के जिस व्यक्ति ने धमाके में इस्तेमाल हुई कार खरीदी थी, वह भी पेशे से एक डॉक्टर है। वहीं फरीदाबाद में विस्फोटक के साथ पकड़ा गया आरोपी मुजम्मिल शकील और सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल भी डॉक्टर हैं और डॉक्टर आदिल का ताल्लुक भी जम्मू कश्मीर से है।
SIR : सिर्फ आधार के भरोसे नहीं बन सकेंगे मतदाता, चुनाव आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों को भेजे निर्देश
