झांसी में प्रेमिका ने किया कांड: मंडप में सात फेरे से पहले उठा ले गई दूल्हे को मचा हड़कंप

Girlfriend did a scandal in Jhansi: She took away the groom before taking the seven rounds in the mandap, causing a stir

रिश्तेदारों के साथ पहुंची प्रेमिका दूल्हे को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंच गई।

झांसी। यूपी के झांसी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां एक युवती ने शादी के मंडप दूल्हा बने अपने प्रेमी को अपने परिजनों की मदद से उठा ले गई। युवती का कहना है इसने प्यार मुझसे किया अब शादी इससे क्यों कर रहा हैं। इस तरह दूल्हा के अगवा करने से सात फेरे की राह देख रही दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया।

यह मामला झांसी जिले के डेली गांव का है, यहां के रहने वाले सनी की बुधवार को रक्सा के ढीमरपुरा में बरात जानी थी। दोपहर से मंडप में शादी की रस्म चल रही थी। परिवार के लोग जश्न मना रहे थे। दूल्हे को सजाया-संवारा जा रहा था, इसी दौरान करीब 12 बजे दतिया निवासी युवती अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद दूल्हे को अपने साथ उठा ले गई।दूल्हे के परिजन ने उसका विरोध किया, लेकिन अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंची प्रेमिका दूल्हे को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई। आखिरकार युवती दूल्हे को दतिया स्थित अपने गांव लेकर चली गई।

दस साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

युवती ने बताया सनी से उसके पिछले 10 साल से प्रेम संबंध है। सनी को वह किसी दूसरे से शादी नहीं करने देगी। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। युवती ने Groom kidnapped को जबरदस्ती मंडप से उठा दिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। दूल्हे के परिजन ने इसका विरोध किया, लेकिन युवती के तेवर के आगे उनकी एक न चली। युवती सनी को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंची। उसके पीछ-पीछे परिवार के लोग भी जा पहुंचे। युवती ने कहा कि सनी ने उससे शादी करने का वादा किया था। अब दूसरे से शादी कर रहा है। वह यह नहीं होने देगी।

दतिया ले गई युवती

धमकी दी कि सनी के दूसरे से शादी करने पर जान दे देगी। थाने में घंटों पंचायत चली। अंत में परिजन सनी की युवती से शादी करने पर राजी हो गए। देर शाम सनी को लेकर युवती दतिया स्थित अपने गांव चली गई। प्रभारी रक्सा थानाध्यक्ष शिवकुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में राजमंदी से फैसला हुआ। युवती दूल्हे को लेकर दतिया गई। वहां दोनों शादी करेंगे। ढीमरपुरा गांव में दुल्हन बरात आने का ही इंतजार करती रही, लेकिन उसका दुल्हा थाने में बैठा था। युवती के साथ दूल्हे के जाने की बात तय होने पर परिजन ने दुल्हन के लिए दूसरा वर तलाशना शुरू कर दिया। परिवार में ही सनी के चचेरे भाई लकी को दुल्हन को दिखाया गया। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। बुधवार रात को ही लकी बरात लेकर ढीमरपुरा पहुंचा और दोनों की शादी कराई गई।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours