नई दिल्ली।# Devastation due to floods लौटते हुए मानसून के दौरान देश के कई हिस्सों में पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में मूसलधार बारिश हो रही है। इससे वहां बाढ़ के हालात बने हुए है। इससे जन—जीवन के साथ ही खेतों, घरों और जानवरों को भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन से सड़कें बंद है, बहुत से लोगों को जान गवानी पड़ी, बहुत से लोग बेघर हो चुके है। एनडीआरएफ और स्थानीय बल लोगों की मदद में जुटे हुए है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली-एनसीआर में कई दिन से बारिश, बाढ़ और जलभराव से लोग परेशान हैं।
सड़क धंसने से पांच की मौत
हिमाचल प्रदेश में सोमवार देर रात सड़क धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुल्लू, सुंदरनगर, चिढ़गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। शिमला-कालका रेड खंड पर भूस्खलन से पांच सितंबर तक ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई है। खराब मौसम के कारण कई जगह स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और दफ्तरों में भी घर से काम को तरजीह दी जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के दौरान मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की वजह से अगले पांच दिन भारी बारिश होने की ,?आशंका है। इससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
पंजाब में सेना ने संभाली कमान
बारिश से पंजाब और हरियाणा में हालात काफी खतरनाक है। सतलज, ब्यास और रावी नदियों के साथ ही मौसमी नालों में आए उफान के कारण पंजाब भीषण बाढ़ की चपेट में है। सबसे अधिक प्रभावित गांव पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों में हैं। एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों की टीम प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जुटी हुई है। हरियाणा में यमुना सहित कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण सोमवार को यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड वैराज के द्वार खोलने पड़े।इसी प्रकार राजस्थान के दौसा जिले में भारी बारिश से कई नहरें उफान पर हैं। नीचली बस्तियों व सड़कों पर पानी भरा हुआ है।
उत्तराखंड में जन-जीवन अस्त-व्यस्त
रेड अलर्ट के बीच उत्तराखंड के देहरादून, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में मूसलाधार बारिश हुई और जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। गंगा और उसकी सहायक मंदाकिनी और अलकनंदा समेत सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। हल्द्वानी में गौला नदी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे देहरादून और नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात फिर से ठप हो गया है।
फिल्म लेखक व अभिनेता अतुल तिवारी को डा. राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान- 2025 से सम्मानित किया गया
