अयोध्या पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लगाई श्रीराम के दरबार में हाजिरी, बोले बहुत भव्य मंदिर बना है

अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के बाद से यहां देश विदेश की बड़ी ​हस्तियों के सा​थ ही बड़ी संख्या में आम लोग पहुंच रहे है। गुरुवार को प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील अयोध्या प्रभु श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। रामलला के दर्शन करके वे आनंदित नजर आए। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगा, मैं अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूं कि मुझे भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मंदिर बहुत ही भव्य व दिव्य बना हुआ है। उन्होंने हनुमंतलला के चरणों में भी हाजिरी लगाई। सुनील गावस्कर ने एक होटल में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की। चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण के विषय में जानकारी दी। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच होना है। सुनील गावस्कर कानपुर के लिए रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother