अयोध्या में आस्था का सैलाब: प्रभु का हुआ भव्य श्रृंगार, भगवान भास्कर की किरणें करेंगी अभिषेक

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज हर तरफ आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा है, जिस तरफ देखों उस तरफ से भक्तों का रेला ही आता दिखाई दे रहा है। प्रभु के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार इतनी भव्यता के साथ रामनवमी मनाई जा रही है। इस मौके पर श्रीराम का भव्य श्रृंगार किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई दिए है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि “श्री राम नवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया”।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया,मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!पीएम मोदी ने अगली पोस्ट में लिखा प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।


इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours