मथुरा में साधू के वेश में रह रहा ​था शैतान, महाराष्ट्र पुलिस इस अपराध में गिरफ्तार करके ले गई

मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में एक शैतान किस्म का अपराधी साधू की वेश में छिपकर रह रहा था। महाराष्ट्र पुलिस उसे ​एक साल से खोज रही थी, मुखबिर की सटीक सूचना पर मंगलवार को पुलिस महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस यहां पहुंची और आरोपी को कृष्ण- बलराम मंदिर के पास से गिरफ्तार करके ले गई। दरअलसल वह लाखों रुपये की जालसाजी करके फरार हो गया था।

People were impressed by the beauty of Shama Sikandar

एक साल से था फरार

इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 25 सितंबर की आधी रात को कृष्ण —बलराम मंदिर के पास से जालसाज को दबोचा गया है। इसका नाम विश्वनाथ शिंदे (63) निवासी राजीव गांधी चौक, क्रांति नगर रोड बीड है। महाराष्ट्र की शिवाजी नगर पुलिस के सब इंस्पेक्टर एसएस मोरकुटे और एएसआई तुलसीराम ने वृंदावन पहुंचकर कोतवाली पुलिस के साथ कृष्ण बलराम मंदिर के पास से उसे दबोचा है। यह आरोपी करीब एक साल से महाराष्ट्र से फरार चल रहा था।फिलहाल इस आरोपी को महाराष्ट्र शिवाजी नगर की पुलिस ले गई है। आरोपी यहां साधू वेश में फरारी काट रहा था। ज्ञात हुआ है यहां से पहले आरोपी ने नेपाल में भी शरण ली थी। फिलहाल लाखों रुपये की जालसाजी का आरोप है।

इसे भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother