पशु तस्करी और जाली नोट के मामले में सपा के बाद कांग्रेस नेता का नाम आया सामने, पुलिस करेगी जांच

कुशीनगर। प्रदेश में जालीनोट का कारोबार करने वाले पर कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यशैली पर हाथ उठाने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू भी कानून के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे है। गैंगरेप के आरोपी मीर औरंगजेब और रफी खान उर्फ बबलू के साथ कांग्रेस नेता लल्लू के कई फोटो पुलिस के हाथ लग गए हैं। इसे आधार बनाते हुए पुलिस कांग्रेस नेता की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।

रफी खान समेत 10 लोग गिरफ्तार 

पुलिस ने तमकुही राज से सपा नेता रफी खान समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक ये सभी जाली नोट, मसाला तस्करी और पशु तस्करी से जुड़े रहे हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े इन आरोपियों के पकड़े जाने का मामला पूरे सूब में सुर्खियों में है। आरोपियों का पक्ष लेते हुए कुछ नेता न्यायिक जांच की मांग कर चुके हैं। इसी मामले को लेकर
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने भी एक्स और फेसबुक पर पोस्ट की। एक पोस्ट में उन्होंने पुलिस को राबिनहुड बताते हुए सवाल खड़े किए तो दूसरी पोस्ट में आरोपियों के पैर में लगी चोट का जिक्र करते हुए दो वीडियो भी साझा किए और डीजीपी से सवाल किया है।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध

जांच में पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के साथ अजय लल्लू के फोटो सोशल मीडिया से मिल गए। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अजय लल्लू की भूमिका संदिग्ध लग रही है। उनके खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। जेल भेजे गए आरोपियों के साथ उनका फोटो मिला है और उनको बचाने के लिए वे प्रयास कर रहे हैं। नोटिस जारी कर उनसे पूछताछ की जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि अभी उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है और न ही कोई ऐसी सूचना है। बिना नोटिस मिले कुछ कहना उचित नहीं होगा। पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

न्यायिक जांच के बाद मिले दोषियों को सजा

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है कि लोगों के बताने के अनुसार इस घटना की न्यायिक जांच बहुत आवश्यक है। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी दूसरी जगह दर्शाई गई है। लोगों के अनुसार, असलहे और गोली बारूद भी वहां पर नहीं मिला था। अगर कोई साक्ष्य मौजूद था तो पुलिस को दर्शाना चाहिए। इस तरह की कार्रवाई से पुलिस से लोगों का विश्वास उठ जाएगा।

पशु तस्करी और जाली नोट खपाने वाले गैंग के गुर्गे को बुधवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुस्तकीम तरयासुजान थाना क्षेत्र के भूलिया अगरवा गांव का रहने वाला है। वह कुख्यात पशु तस्कर के साथ जाली नोट के धंधेबाज सपा नेता रफी खान के गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। 25 हजार के इनामी मुस्तकीम के पास से 30 हजार रुपये के जाली नोट और पशु तस्करी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’