सुल्तानपुर से सपा सांसद की जाएगी सांसदी, मेनका गांधी पहुंचीं हाईकोर्ट, जानिए पूरा मामला

लखनऊ। भाजपा नेता मेनका संजय गांधी ने शनिवार को सुल्तानपुर से जीते सपा सांसद के चनाव को रदद की करने की याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की। याचिका में सपा सांसद के खिलाफ कथित रूप से चुनाव में भ्रष्ट आचरण करने के आरोप लगाकर सांसद के चुनाव को शून्य घोषित करने का आग्रह किया गया है। भाजपा नेता ने शनिवार को खुद हाईकोर्ट आकर अपने अधिवक्ताओं प्रशांत सिंह अटल और अमित जायसवाल के माध्यम से चुनाव याचिका लखनऊ पीठ के सीनियर रजिस्ट्रार विवेक के समक्ष दाखिल की। याचियों के वकीलों ने कहा कि याचिका पर सुनवाई करने वाले न्यायाधीश के नामांकन के बाद याचिका सुनवाई को कोर्ट के समक्ष पेश होगी।

जा सकती है सांसदी

मेनका का आरोप है कि सांसद रामभुआल निषाद के खिलाफ कुल 12 अपराधिक मामले लंबित हैं। जबकि उन्होंने चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत में फार्म 26 भरते हुए सिर्फ 8 अपराधिक मामलों का खुलासा किया। याची का यह भी आरोप है कि ऐसे में सभी आपराधिक केसों का खुलासा न करना भ्रष्ट आचरण है। जो, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 100 के तहत भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है। याची ने चुनाव याचिका में आग्रह किया है कि सिर्फ इसी आधार पर 38 – सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र का चुनाव शून्य करने योग्य है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.