लखनऊ। Battle for seats intensifies: भले ही चुनाव आयोग ने अभी तक विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया हो, लेकिन राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए है। मतदाताओं को रिझाने से पहले छोटे दल गठबंधन के बड़े दलों से सीटों को लेकर अपनी मांग रखने लगे है। जहां एक तरफ सपा और कांग्रेस में तलवारे खींच चुकी है, वहीं एनडीए के सहयोगी दल भी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़कर अपना वर्चस्व बढ़ाने की कवायद में जुटे है। भाजपा अब सहयोगी दलों अपना दल (एस), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और निषाद पार्टी की दावेदारी की गुत्थी सुलझाने के लिए जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक करके फैसला करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले महीने यह बैठक दिल्ली में होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सीटों के बंटवारे पर फैसला ले सकते हैं।
बता दें कि एनडीए के प्रमुख घटक अपना दल (एस), सुभासपा और निषाद पार्टी ने अपनी-अपनी सूची भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को सौंप दी, लेकिन अपना दल (एस) ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। जबकि सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने इस बार अपने-अपने कोटे की सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर लामबंदी में जुटे हैं। हालांकि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दोनों नेताओं को अपनी सीटों के अलावा उन सीटों के बारे में भी जानकारी मांगी है, जहां पर भाजपा को जीताने में उनके दल के कोर वैंक निर्णायक भूमिका में हैं।
सुभासपा अध्यक्ष ने जहां पूर्वांचल में पार्टी के प्रभाव और पिछड़े वर्गों में अपनी पकड़ के आधार पर अधिक सीटों की दावेदारी कर रखा है। वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद निषाद समाज के प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी की मजबूत उपस्थिति और सामाजिक समीकरणों के आधार पर सीटें मांगी है। अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी कुर्मी बहुल क्षेत्रों में पार्टी के प्रभाव और पिछले चुनावी प्रदर्शन को आधार बनाकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की पैरवी कर रही हैं।
सुभासपा ने 38 तो निषाद ने 36 सीटें मांगी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुभासपा ने इस बार 38 सीटों की तो निषाद पार्टी ने 36 सीटों की सूची भाजपा नेतृत्व को सौंप दी है। हालांकि भाजपा ने इनके दावेदारी वाली सीटों की पर इनके जीतने की संभावनाओं को लेकर अपने स्तर से सर्वे करा रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही इन्हे सीटें देने पर फैसला किया जाएगा। जबकि अपना दल ने भी तक अपनी तरफ से सीटों की सूची नहीं सौंपी है। माना जा रहा है कि अगले महीने वाली बैठक में ही ये सीटों की दावेदारी पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार सहयोगी दलों के कोटा को बढ़ा तो सकती है, लेकिन इससे पहले 2022 के चुनाव के प्रदर्शन को भी आधार बनाएगी। भाजपा नेतृत्व सहयोगियों की मांग, पिछले चुनाव का प्रदर्शन, क्षेत्रीय प्रभाव और जीत की संभावना को कसौटी बनाकर निर्णय करेगा। 2022 में सुभासपा को 17 सीटें मिली थीं, जिसमें 6 सीट ही जीत पाई थी। निषाद पार्टी को भी 16 सीटें मिली थी, जिसमें 11 सीटें जीती थी, इसमें पांच भाजपा के सिंबल पर तो 6 सीट खुद के सिंबल पर जीते थे। वहीं अपना दल को 18 सीटें मिली थी, जिसमें पार्टी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज किया था, वह भी अपने सिंबल पर।
सपा की रैली में बच्चे की मौत पर CMYogi ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले उस बच्चे का क्या कसूर
