पापा के साथ सोनम कपूर करेंगीं जॉनसन्स बेबी के ‘प्रोटेक्शन’ का प्रचार

बिजनेस डेस्क। शिशुओं की त्वचा की देखभाल का ट्रस्टेड ब्रांड, जॉनसन्स बेबी ने अपना सबसे नया कैम्पेन शुरू किया है जिसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर को शामिल किया गया है। जॉनसन्स बेबी की नयी एडवर्टाइज़मेंट फिल्म में बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा पिता-बेटी की जोड़ी के बीच का हंसी-मजाक देखने मिलेगा । इस फिल्म की परिकल्पना डीडीबी मुद्रा की है। सिर्फ ‘बेबी के लिए सुरक्षित इन्ग्रेडियेन्ट्स’ से ही बने उत्पादों के साथ, पहले दिन से ही बेबी की नाजुक त्वचा की सुरक्षा करने में मदद करने के लिए ब्रांड की अटूट वायदे को इसमें रेखांकित किया गया है।

रियल-लाइफ रोल्स में बाप- बेटी

जॉनसन्स बेबी की नई प्रचार फिल्म में पिता-बेटी अनिल और सोनम कपूर रील में अपने रियल-लाइफ रोल्स में दिखाई दे रहे हैं, सुपर हिट फिल्म मि. इंडिया (1987) में अनिल कपूर के रोल का ज़िक्र इसमें किया गया है। फिल्म की शुरूआत होती है जब सोनम अपने बेबी को जॉनसन्स बेबी सोप से नहला रही है। बेबी के नाना, अनिल कपूर उसकी नाजुक त्वचा को लेकर चिंतित है और सोनम को बता रहे है कि बेबी की त्वचा नहाने के बाद मॉइश्चर खो सकती है। ‘प्रोटेक्शन पहले दिन से’ बहुत ज़रूरी है इस बात पर खास ज़ोर देना चाहिए। पापा की चिंता को दूर करने के लिए सोनम हंसी-मज़ाक में अपने बेबी की ओर देखकर पूछती है – ‘मॉइश्चर गायब हो जाता है? मि. इंडिया है क्या?” इस पर उनका बेबी खुश होकर हंसने लगता है। आगे सोनम जॉनसन्स बेबी सोप की खासियत बताते हुए कहती है कि इसे प्राकृतिक रूप से पाए गए ग्लिसरीन और विटामिन ई से विशेष तौर पर फॉर्म्युलेट किया गया है।

शिशुओं की देखभाल

इसका जेन्टल फॉर्म्युला बेबी की त्वचा की प्राकृतिक नमी और त्वचा की सुरक्षा परत की रक्षा करने में मदद करता है और इसीलिए जन्म के ‘पहले दिन से’ नवजात शिशुओं के लिए जॉनसन्स बेबी सोप ‘परफेक्ट चॉइस’ है। केनव्यू के बिज़नेस यूनिट हेड – एसेन्शियल हेल्थ और वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग, श्री मनोज गाडगीळ ने कहा, “पिछले कई सालों से जॉनसन्स® बेबी ब्रांड माता-पिताओं का भरोसेमंद सहयोगी बना हुआ है, जो उनके शिशुओं को सर्वोत्तम देने के लिए लगातार काम कर रहा है। अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ मिलकर बनाया हुआ हमारा सबसे नया एडवर्टाइज़िंग कैम्पेन प्रस्तुत करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। पहले दिन से बेबी की सुरक्षा* करने में मदद करने की हमारी ब्रांड प्रतिबद्धता के अनुरूप यह कैम्पेन है। इसमें हम रेखांकित कर रहे हैं कि हम ऐसे उत्पाद देते हैं जिन्हें बेबी की त्वचा की पहले दिन रक्षा करने में मदद के लिए, सिर्फ बेबी सेफ, सौम्य इन्ग्रेडियेन्ट्स से बनाया गया है। हमें पूरा भरोसा है कि या नई फिल्म हर मां के दिल को छुएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style