आदित्य बिड़ला समूह ने आभूषण खुदरा व्यवसाय की शुरुआत की घोषणा की

बिजनेस डेस्क। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष, कुमार मंगलम बिड़ला ने समूह के आभूषण खुदरा व्यवसाय की शुरुआत की घोषणा की, जो तेज़ी से बढ़ते 6.7 लाख करोड़ रुपये के भारतीय आभूषण बाजारमें समूह के प्रवेश को रेखांकित करता है। यह रणनीतिक कदम, महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि समूह अपनी मजबूत ब्रांड इक्विटी और गहरी बाजार अंतर्दृष्टि का लाभ उठाते हुए अपने उपभोक्ता पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है। इंद्रीय ब्रांड के तहत शुरू किए गए आभूषण व्यवसाय का लक्ष्य अगले 5 साल में भारत के शीर्ष तीन आभूषण खुदरा विक्रेताओं में शामिल होना। इस महत्वाकांक्षी उद्यम को 5,000 करोड़ रुपये के अभूतपूर्व निवेश का समर्थन प्राप्त है, जो भारत में आभूषण खुदरा परिदृश्य में क्रांति लाने के संबंध में आदित्य बिड़ला समूह की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

भरोसेमंद ब्रांडों को प्राथमिकता

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष, ने इस लॉन्च के बारे में कहा, “भारतीय उपभोक्ता परिपक्व हो रहे हैं और भारत शायद वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक उम्मीद जगाने वाला उपभोक्ता समूह है। इस साल, हमने पेंट और आभूषण खंड में दो प्रमुख नए उपभोक्ता ब्रांड लॉन्च कर भारतीय उपभोक्ता की गतिशीलता पर दोगुना दांव लगाया है। आभूषण व्यवसाय में प्रवेश करना आकर्षक लगर हा है क्योंकि बाजार अनौपचारिक से औपचारिक क्षेत्र की ओर बढ़ रहा, उपभोक्ता मजबूत तथा भरोसेमंद ब्रांडों को प्राथमिकता दे रहेहैं और विवाह बाजार लगातार विकसित हो रहा है और ये सारी वजहें वृद्धि के पर्याप्त अवसर प्रदान करती हैं।“ उन्होंने कहा, “इस क्षेत्रमें प्रवेश करना,20 साल से अधिक समय से फैशन रिटेल और लाइफस्टाइल उद्योग में सक्रिय समूह के लिए एक स्वाभाविक विस्तार है। रिटेल, डिजाइनऔर ब्रांड प्रबंधन में हमने जो दक्षता हासिल की है, वह हमारी सफलता में मदद करेगी।

शिल्प कौशल की एक अनूठी कहानी

नोवेल ज्वेल्स के निदेशक, दिलीप गौर ने कहा, “इंद्रीय के जरिये, हम ज्वेलरी खंड में रचनात्मकता, पैमाने, प्रौद्योगिकी और ग्राहकों के अनुभव के मानक को पुन र्परिभाषित करने के लिए तैयार हैं। यह इस समझ पर आधारित है कि हर आभूषण शिल्प कौशल की एक अनूठी कहानी पेश करे। विशिष्ट उत्पाद, असाधारण ग्राहक अनुभव और इमर्सिव खरीदारी का सफर अंततः आभूषण के ज़रिये आत्म-अभिव्यक्ति जगाने में मदद करेगा। हमारे उत्पाद पारंपरिक शिल्प के साथ समकालीन डिज़ाइनों को नए रूप में पेश करते हैं। हमारा क्षेत्रीय संग्रहअनूठी पृष्ठभूमि का जश्न मनाता है, लेकिन उन्हें अन्य संस्कृतियों की तलाश से भी जोड़ता है।”

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.