​आगरा से दिल दहलाने वाली वारदात, बहन की डांट से नाराज चौथी के छात्र न की खुदकुशी

आगरा। दुनिया से सहनशक्ति इतनी तेजी से खत्म होती जा रही है, अब कक्षा चार के छात्र भी बहन की डांट से नाराज होकर फंदे से लटककर जान दे दी। दरअसल कक्षा चार में पढ़ने छात्र को उसकी बड़ी बहन ने इसलिए डांट दिया कि वह अपना होमवर्क करें, इससे नाराज होकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। इस वारदात पर कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है,​कि एक छोटा बच्चा यह कदम कैसे उठा सकता है।

यह वारदात ताजगंज के आनंदी विहार इलाके की है। जलेसर के गांव पांडा निवासी संजय कुशवाह नर्सरी में काम करते हैं। उनके दो बेटी पायल (17), मन्नत (14) और बेटा विष्णु (12) चौथी कक्षा का छात्र था। तीन साल पहले संजय की पत्नी सीता देवी विवाद के पास बच्चों को लेकर ससुराल में आ गई थी। तब से आनंदी विहार में बच्चों साथ किराये के मकान में रह रही थी।

पढ़ने के लिए बहन ने डांटा

शनिवार को सुबह करीब 8 बजे पढ़ाई नहीं करने पायल ने विष्णु की डांट लगा दी। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ। नाराज होकर विष्णु ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान उनकी मां घर से बाहर गई थी। एक घंटे तक बाहर नहीं आने पर पायल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांककर देखा तो विष्णु पंखे से लटका था। भाई को फंदे पर लटका देख पायल और मन्नत की चीखें निकल गईं। चीखपुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बेटे की मौत की जानकारी के बाद विष्णु के पिता भी मौके पर पहुंच गए। इकलौते बेटे का शव देख रोने लगे। परिवार के लोगों ने उन्हें समझाया। उन्होंने पत्नी को बेटे की मौत का जिम्मेदर ठहराया। उनका कहना था कि अगर बेटा उनके पास होता तो आज वह जिंदा होता। इसके बाद देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद बेटे के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव चले गए। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां