परिवहन विभाग में नौकरी का मौका: 7188 चालकों की होगी भर्ती, रोजगार मेला के तहत मिलेगी नौकरी

लखनऊ। यूपी के युवाओं को नौकरी देने के लिए परिवहन विभाग में बंपर भर्ती निकली है, सरकार की ओर से जानकारी के अनुसार कुल 7188 चालकों की संविदा पर भर्ती की जाएगी।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए विभिन्न निगमों में रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह मेला 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा। 28 नवंबर को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ एवं गोरखपुर में रोजगार मेला लगेगा। 2 दिसंबर को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या एवं वाराणसी में, 6 दिसंबर को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन एवं आजमगढ़ में, 10 दिसंबर को सहारानपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम-बांदा एवं प्रयागराज में रोजगार मेले लगेंगे। इन मेलों में 7188 चालकों की संविदा के आधार पर परिवहन निगम से संचालित बसों में (अनुबंधित बसों सहित) नियुक्ति की जाएगी। महाकुंभ के मद्देनजर परिवहन बेड़े में सात हजार बसें शामिल होंगी। इसमें चालकों की कमी न हो, इसलिए चालकों की भर्ती की जाएगी।

महाकुंभ में 7000 रोडवेज बसें उतारेगी सरकार

परिवहन निगम आगामी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 7000 बसों का संचालन करेगा। प्रथम चरण में 3050 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में सभी 7000 बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह स्थानीय स्तर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 550 सिटी बसों को भी संचालित किया जाएगा, जिसमें 200 बसों का संचालन नगरीय परिवहन द्वारा जबकि शेष 350 बसों का संचालन परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा। परिवहन निगम मुख्यालय में गुरुवार को आगामी महाकुंभ मेले से संबंधित संचालन व्यवस्था के संबंध में सभी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ अपर प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा समीक्षा बैठक की गई जिसमें परिवहन निगम मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria