रेमल से डरा रेलवे: ट्रेनों की सुरक्षा के लिए जंजीरों से बांधा, 135 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान

कोलकाता: चक्रवाती तूफान रेमल के तूफानी गति से तट की टकराने की आशंका से रविवार शाम को ट्रेनों को नुकसान से बचाने के लिए लंबी दूरी की गाड़ियों को स्थगति कर दिया गया। साथ ही ट्रेन बेपटरी न हो इसलिए मोटी जंजीरों से बांधने के अलावा लॉक लगाया गया। मौसम विभाग के अनुसार 110 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और जोरदार बारिश होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ट्रेन को बेपटरी होने से बचाने उठाया कदम

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेनाें को बेपटरी होने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया। यदि तूफान की वजह से ट्रेनें बेपटरी हो जाएंगी तो नुकसान के साथ ही उन्हें पटरी पर लाने के लिए काफी जद्दोजहद करना होगा। इस बारे में दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। जिन ट्रेनों को बिना इंजन के 24 घंटे से ज्यादा समय तक ट्रैक पर रखना पड़ता है। उन्हें इसी तरह से लॉक किया जाता है। रेमल तूफान के चलते तेज हवा चल सकती है। नतीजा यह होता है कि अगर किसी तरह ट्रेन के पहिए घूम जाएं तो उसे रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है और कोई भी दुर्घटना हो सकती है। इसीलिए इसे सुरक्षा के लिए इस तरह जंजीर से बांधा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.