राजकोट के गेम जोन में आग से 12 बच्चों समेत 27 की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

राजकोट। प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम पांच बजे गेम जोन में आग लगने से 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो चुकी है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों की संख्या और अधिक बढ़ सकती हैं। इस दिल दहलाने वाली घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया। वहीं, कांग्रेस ने गुजरात सरकार से लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
 गेम जोन में कई जगह मरम्मत और रेनोवेशन का काम चल रहा था। बड़ी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां फैली हुई थीं। आग लगते ही ये भी उसकी चपेट में आ गए और 30 सेकेंड के अंदर आग पूरे गेम जोन में फैल गई। हालांकि अभी आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है।
आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया जा सका। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘गुजरात के राजकोट में एक गेमिंग जोन में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदना उन परिवारों के प्रति है, जिन्होंने अपने छोटे बच्चों और प्रियजनों को खो दिया है। मैं ईश्वर से बचाए गए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजकोट अग्निकांड पर गहरा दुख जताया। पीएम ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की। उनसे बचाव और राहत प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है। कुछ समय पहले टेलीफोन पर हुई बातचीत में, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने मुझे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। इस घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।

उपराष्ट्रपति ने शोक संवेदना व्यक्त की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘राजकोट में दुखद आग की घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए गुजरात के सीएम से भी बात की।
शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, राजकोट (गुजरात) के गेम जोन में हुए हादसे से मन अत्यंत दुखी है। इस हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से बात कर जानकारी ली है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और घायलों को इलाज प्रदान करवा रहा है। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria