सुकमा में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर, मिला हथियारों का जखीरा

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार का पुलिस का नक्सलियों आमना-सामना हो गया, मुठभेड़ में10 नक्सली के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। नक्सलियों के साथ शुक्रवार सुबह में जवानों के साथ मुठभेड़ हुई थी।

जवानों को सुचना मिली थी कि कई नक्सली ओड़िशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं। डीआरजी की टीम नक्सलियों की घेराबंदी करने निकली थी। दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई है,जिसमें 10 नक्सली मारे गए, कई के घायल होने की सूचना है।ये मुठभेड़ कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में हुई है।

आईजी बस्तर ने दी जानकारी

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। INSAS, AK-47, SLR और कई अन्य हथियार बरामद हुए। सर्च ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। INSAS, AK-47, SLR और कई अन्य हथियार बरामद हुए।

 

मुख्यमंत्री ने की सरहाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria