महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी संजय राय है आदतन अपराधी, पुलिस का सहयोगी बनकर बना खूंखार

कोलकाता : कोलकाता के सरकारी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या ने पूरे देश को हिला दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस का वालेंटियर बनकर दिन पर दिन खूंखार होता जा रहा था। उसने अब तक एक से बढ़कर अपराध किया है, लेकिन अभी तक पुलिस के रडार पर नहीं आया था। अब उसकी सच्चाई सामने आने के बाद उसके जानने वाले भी हैरान हे।

परिजनों से बोलता था झूठ

पुलिस जांच में सामने आया कि संजय रॉय के बारे में उसकी मां, रिश्तेदारों और मुहल्ले को लोगों को पता था कि वह पुलिस में है। उसने झूठ बोला था, जबकि वह एक नागरिक स्वयंसेवक है।संजय रॉय 55/बी शंभूनाथ पंडित रोड का रहने वाला है। वह यहां अपनी मां के साथ रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि संजय एक बॉक्सर रह चुका है, वहशराब का लती है, इसके अलावा उसे पॉर्न देखने की भी लत है।

कई शादियां कीं संजय रॉय

संजय रॉय ने कई शादियां की हैं। वह शादी करता और कुछ दिन रहने के बाद महिलाओं को तलाक दे देता था। पिछली बार उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी, जिसके बारे में कहा गया कि वह कैंसर से मरी है। संजय रॉय के व्यवहार के कारण उसकी बहन पूजा तक ने उससे सारे नाते तोड़ लिए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय रॉय के बारे में यह भी सामने आया है कि वह कोलकाता पुलिस सिविल वॉलेनटिअर होने के बहाने लोगों को अपना शिकार बनाता था। उसके एक हार्ड कोर क्रिमिनल होने के बारे में भी बात सामने आई है। लोगों ने कहा कि खुद को पुलिस में बताकर वह दलाली भी करता था और कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी भी कर चुका है। यहां तक कि संजय ने अपने बचपन के दोस्त रविशंकर शाह को कोलकाता पुलिस में नौकरी दिलाने का वादा करके ढाई लाख रुपये भी ठगे थे।

महिलाओं पर रखता था गंदी नजर

अस्पताल की महिला स्टाफ ने भी जो बताया वह दंग कर देने वाला है। फीमेल स्टाफ ने बताया कि वह अकसर शराब पीकर अस्पताल में आ जाता था। फीमेल स्टाफ और अस्पताल में आई दूसरी महिलाओं और लड़कियों के गंदी नजरों से देखता था। कई बार वह उन्हें मोबाइल से पॉर्न दिखाता था। उसकी करतूत अच्छी नहीं लगती थी लेकिन पुलिस का उसके ऊपर हाथ होने के कारण हर कोई डरता और बचता रहता था।

जांच में पता चला कि जब डॉक्टर पर संजय रॉय ने सेमिनार रूम में हमला किया, तब वह सो रही थी। सूत्रों ने बताया कि रॉय ने सबसे पहले रात 11 बजे आरजी कर परिसर में प्रवेश किया। वह पहले से ही नशे में था। वह जल्द ही अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया। उसने बाहर आकर और शराब पी और सुबह 4 बजे के आसपास फिर से इमरजेंसी में गया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother