बहू को देख ससुर की नीयत डोली, कमरे में ले जाकर किया मुंह काला, पति और सास ने भी नहीं दिया साथ

आगरा। यूपी के आगरा जिले से एक रिश्तों के कत्ल की खबर सामने आई, यहां एक विवाहिता को देखकर उसके ससुर की नीयत डोल गई,शादी के पहले दिन से ही वह उस पर गंदी नजर रखने लगा। एक दिन ​मौका पाकर उसने बहू के साथ गंदा काम कर डाला, पीड़िता ने जब पति और सास से इसकी शिकायत की तो उन लोगों ने उसका साथ नहीं दिया,बल्कि उसे ही दोषी ठहराने लगे। इससे विवाहिता सदमे में रहने लगी। किसी तरह उसने थाने पहुंचकर आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई।

पति ने भी नहीं किया विश्वास

रिश्तों को शर्मसार करने का मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। जहां एक ससुर बहू का शोषण कर रहा था। पीड़िता ने पति और अपनी सास से शिकायत की। मगर, उन दोनों ने उस पर विश्वास नहीं किया, उल्टा उसे ही शांत रहने के लिए कहा। पति और इस सास के इस जवाब से उसे धक्का लगा। इसके बाद परेशान होकर वह मायके चली गई। पुलिस से गुहार लगाई तो मामला दर्ज किया गया।

दो साल पहले हुई थी शादी

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को महिला ने शिकायत की थी। बताया कि दो साल शादी को हुए हैं। पति हलवाई है। 2 जुलाई 2023 को ससुर कमरे में आ गया, दुष्कर्म किया। पति और सास को बताया तो वो उल्टा उससे ही मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी दी।इससे आरोपी की हरकत बढ़ गई। वह आए दिन परेशान करने लगा। इससे वह मायके चली गई। बाद में उसे समझाकर पति ले आया। मगर, ससुर की हरकत बंद नहीं हुई। मामले में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TV actress Chahat’s house seized Tejasswi Prakash is dating Karan who is 9 …. Dhanashree’s song became a hit after divorce Know who is Ranya Rao who has been caught in gold smuggling Janhvi Kapoor ready to sizzle