Theft in Inspector’s house आगरा में दरोगा के घर से चोरों ने उड़ाए सोने -चांदी के गहने समेत 40 लाख का माल

Thieves stole gold and silver jewellery worth Rs 40 lakh from a police inspector's house in Agra.

दरोगा रॉबिन सिंह की शादी दस महीने पहले हुई थी।

आगरा।Theft in Inspector’s house  यूपी पुलिस का खौफ लग रहा है बदमाशों के मन से लग रहा खत्म हो गया है, इसलिए दरोगा के घर को भी खंगालने से नहीं डर रहे है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, आगरा के ट्रांसयमुना फेस-2 के डी-ब्लॉक में किराए के मकान में रह रहे एक दरोगा के घर चोर ने ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीवीटी फुटेज में नकाबपोश चोर कैद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बरहन के बुर्ज अतिवल निवासी राजेश त्यागी का ट्रांसयमुना फेस-द्वितीय के डी-ब्लॉक में मकान है। मकान में उनके बेटे सूरज परिवार के साथ रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर पिछले छह महीने से थाना छत्ता की डिविजन चौकी के इंचार्ज दरोगा रॉबिन सिंह परिवार सहित किराए पर रह रहे थे। इससे पहले वह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में भी तैनात रह चुके हैं। दरोगा रॉबिन सिंह की शादी दस महीने पहले हुई थी। एक माह पहले उनकी पत्नी काजल ने बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल पत्नी मायके में है।

नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश किया

मकान मालिक के बेटे सूरज के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दरोगा रॉबिन सिंह ड्यूटी पर गए थे, इसके बाद उनकी रात्रि शिफ्ट भी लग गई। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसकी एक चाबी रॉबिन सिंह और दूसरी सूरज के पास रहती है। रविवार तड़के नकाबपोश चोर ने सरिये से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। सबसे पहले उसने सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। इसके बाद सूरज को नशीला पदार्थ का सूंघा कर बेहोश कर दिया, जिससे वह गहरी नींद में सोता रहा। सुबह उठकर देखा कि घर के ताले टूटे हुए पड़े हैं। उन्होंने सुबह सात बजे रॉबिन को अवगत कराया।

चोर ने पहली मंजिल पर जाकर दारोगा के घर का ताला तोड़ा और अलमारी से 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण और दो किलो से अधिक चांदी के जेवरात चुरा लिए। इसके अलावा 20 हजार रुपये नकद भी ले गया। पीड़ित के अनुसार चोर 40 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Road accident फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, गर्भव​ती पत्नी डेढ़ साल के बेटे समेत युवक की मौत, साली गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother