बड़े भाई की हत्याकर छोटे ने नाली में बहाया खून, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

फर्रुखाबाद । यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक नशेड़ी छोटे भाई ने विवाद के बाद बड़े भाई की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने मुआयना किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी महाराज सिंह के बड़े पुत्र रंजीत (25) और छोटे पुत्र गोलू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित गोलू ने रंजीत की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पानी से धोने पर नाली में खून दिखाई देने लगा। कुछ पड़ोसियों ने नाली में खून बहता देखा, तो कुछ शंका हुई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

कमरे में पड़ा था लहूलुहान शव

पड़ोसियों की सूचना पर इंस्पेक्टर रामअवतार, एसआई नितिन कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। कमरे में लहूलुहान शव पड़ा देखा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कमरे को बंद कर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।दोनों भाई मजदूरी कर गुजारा करते थेग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई शराब पीने के आदी थे। अक्सर नशे की हालत में मारपीट करते रहते थे। दोनों भाई मजदूरी कर गुजारा करते थे। रंजीत की दो बहनें बविता व मोनी हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एक बहन विमला की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। रंजीत की मां की काफी पहले मौत हो चुकी है। दोनों भाई और पिता एक ही घर में रहकर खुद ही खाना बनाते थे। बड़ा भाई अजीत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बड़े भाई रंजीत की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद आरोपी भाई को खुद के फसने का भी डर सताने लगा। कमरे में फैले खून को देखकर वह पानी से धोने लगा। पानी के साथ जब खून बहकर नाली में पहुंचा, तो पड़ोसियों ने बहता खून देख लिया और चौंक गए। ताका झांकी करने पर ग्रामीणों को रंजीत की हत्या करने का शक हो गया। इस पर पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours