लोकसभा चुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य के साथ इन मंत्रियों को मैदान में उतारने की तैयारी

कानपुर। लोकसभा चुनाव में बीजेपी यूपी की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए चुनावी गणित बैठाने में जुटी है। इसके लिए इस बार प्रदेश स्तरीय मंत्रियों को भी मैदान में उतारने की तैयारी में है। यूपी बची हुई सीटों पर नाम फाइनल करने के लिए मंथन कर रही है। महानगर सीट पर भाजपा किसे प्रत्याशी बनाएगी यह अभी तय नहीं है, लेकिन सांसद सत्यदेव पचौरी अभी भी दिल्ली में ही डटे हैं।

पहली सूची में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 10 में से नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ महानगर सीट को वेटिंग में डाला गया है। पहली सूची जारी होने के दूसरे दिन ही सांसद पचौरी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधायक सुरेंद्र मैथानी भी दिल्ली पहुंच गए थे। दोनों वहां एक दिन रहकर वापस आ गए लेकिन पचौरी दिल्ली में ही हैं।

फूलपुर से केशव के उतारने की तैयारी

पचौरी की उम्र पार्टी के निर्धारित मानक से अधिक है। कहा यह भी जा रहा है पचौरी की ओर से उम्र के मानक पर सांसद हेमा मालिनी और सांसद जगदंबिका पाल का उदाहरण भी हाईकमान को दिया जा चुका है। इस बीच शनिवार को फिर से चर्चा उठने लगी कि भाजपा अपने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को चुनाव लड़ाएगी। क्योंकि प्रयागराज के फूलपुर सीट पर भी अभी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, इस वजह से केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में आया है।

इसी तरह ब्रजेश पाठक को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन्नाव और लखनऊ की सीट पर प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है। इसलिए यदि भाजपा ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाती है तो सिर्फ कानपुर की महानगर सीट ही ऐसी है, जहां से उन्हें उतारा जा सकता है। इसी प्रकार रमेश अवस्थी, नीतू सिंह और मालिनी अवस्थी का नाम शामिल है। जानकारी मिली है कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम को लेकर कोर कमेटी की बैठक 10 और 11 मार्च के बीच होगी। उसी दौरान प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर