खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालु की गाड़ी पंक्चर, स्टेपनी बदलते समय कार ने रौंदा छह लोगों की मौत

88
Devotee returning from Khatushyam's car punctured, car crushed him while changing stepney, six people died
मृतक सभी लोग गाजियाबाद का रहने वाला था।

चंडीगढ़। हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी लोग गाजियाबाद का रहने वाला था।

खाटू श्याम से लौटते समय रास्ते में रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास एक गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था। गाड़ी में सवार लोग स्टेपनी बदल रहे थे, इसी दौरान एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here