शुरूआती रूझान के बाद कांग्रेस के हाथ से फिसलने लगी हरियाणा, दिग्गजों की डूबती दिख रही नैया

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के बाद दो राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस को बंपर ​जीत मिल रही थाी, लेकिन दस बजे के बाद बाजी पलटने लगी और भाजपा बहुमत के आंकड़े पर आकर रूकी हुई है। पूर्वाह्न 10 बजे तक प्रदेश की 90 में से 79 सीटों पर रुझान आ चुके थे और इनमें से 38 सीटों पर और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही थी।

एक-एक सीट पर इंडियन नेशनल लोक दल और उसका गठबंधन सहयोगी दल बहुजन समाज पार्टी और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं सुबह 11 बजे तक भाजपा 49 और कांग्रेस 35 और अन्य 7 आगे चल रहे है। कांग्रेसी खेमे में खामोशी दोपहर 11 बजे जब बाजी पलटी तो कांग्रेसी खेमे में मायूसी छाने लगी, सुबह से जहां जलेबी बंट रही थी, ढोल नगाड़े बज रहे थे, वहां शांति छा गई। नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई, एक— दूसरे के चेहरे झांकने लगे।

कांग्रेसी खेमे में खामोशी

कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे हैं, जबकि रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

कई ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों) ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया है। हालांकि, भाजपा ने दावा किया है कि वह राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी। हरियाणा में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव मैदान में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) – आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria