दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे कर्मचारियों को पिकअप ने रौंदा, Seven dead, चार की हालत गंभीर

Pickup ran over cleaning workers on Delhi-Mumbai Expressway, seven dead, four in critical condition

हादसे के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहलाने वाले हादसे में सात सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सफाई करने वाले 11 कर्मचारियों में 10 महिलाएं और एक पुरुष था। जिनमें से छह महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और पांच लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक और सफाईकर्मी ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा सुबह 10 बजे हुआ, जब करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि Seven dead  । घायल कर्मचारियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक और कर्मचारी की मौत हो गई। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद मची चीख- पुकार

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना पर एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके पर पहुंचे लोग इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.