भदोही में पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवक ने पत्नी की हत्या करके दे दी अपनी जान

भदोही। यूपी के भदोही जिले में शनिवार सुबह एक युवक ने पत्नी की हत्या करके धारदार हथियार से वार करके अपनी जान ले ली। दरअसल पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद चल रहा था, इसी विवाद के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाने को मजबूर हुआ।प्रयागराज जिले के डिघिया मांडा निवासी राजेश निषाद (32) की शादी परवा मदरापुर निवासी सन्नो देवी (26) के साथ दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी आजीविका की तलाश में गोवा चले गए और वहीं रहने लगे। इसी दौरान वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर सन्नो चार दिन पहले अपने मायके पहुंची। उसके बाद अपनी बहन के घर दस्युपुर डीघ पहुंची। उसकी तलाश में राजेश भी अगले दिन अपने साढू के घर पहुंच गया।दस्युपुर में सन्नो की बहन सुधा अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति और ससुर बाहर रहते हैं।

शुक्रवार की रात एक बार फिर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर सुधा ने ऐतराज जताया और बोला कि इस तरह से लड़ाई-झगड़ा करना हो तो अपने घर चले जांए। उस समय मामला शांत हो गया।

झगड़े के बाद ​की हत्या

शनिवार की अल सुबह एक बार फिर पत्नी-पति के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पहले पत्नी के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद अपने गले पर भी वार कर खुद की जान ले ली। घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सीओ प्रभात राय व स्थानीय पुलिस फारेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीओ प्रभात राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style