ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने एवरएनवायरो के साथ संयुक्त उद्यम को मंजूरी दी

बिजनेस डेस्क।सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने एवरएनवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह संयुक्त उद्यम देशभर में कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित करेगा। एवरएनवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट देश की अग्रणी कम्प्रेस्ड बायोगैस/आरएनजी डेवलपर (सीबीजी) कंपनी है। ओएनजीसी के बोर्ड ने हाल ही में हुई अपनी बैठक में 15 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने के लिए एवरएनवायरो और एक अन्य इकाई के साथ संयुक्त उद्यम कंपनियों के गठन पर विचार किया और सैद्धांतिक रूप से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बोर्ड ने सैद्धांतिक रूप से ओएनजीसी या उसकी सहायक कंपनियों के माध्यम से दोनों संस्थाओं के साथ अलग-अलग 50-50 संयुक्त उद्यम के गठन को भी मंजूरी दे दी।

पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा

एवरएनवायरो का लक्ष्य नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू), कृषि अपशिष्ट और कृषि-औद्योगिक अपशिष्ट सहित विविध फीडस्टॉक के आधार पर पूरे भारत में 100 से अधिक सीबीजी संयंत्र स्थापित करना है। संगठन पहले से ही लगभग 2,000 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण पूंजी निवेश के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में 20 से अधिक सीबीजी परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप प्रति दिन 320 मीट्रिक टन सीबीजी का मजबूत उत्पादन होगा। एवरएनवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा, ‘‘घरेलू नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के नवरत्नों में से एक ओएनजीसी के साथ साझेदारी करके हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्षों के भीतर देशव्यापी स्तर पर 1000 मीट्रिक टन का दैनिक सीबीजी उत्पादन प्राप्त करना है।

सीबीजी प्लांट का निर्माण

यह साझेदारी भारत के ऊर्जा परिवर्तन संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने और कम कार्बन उत्सर्जन के साथ हमारे देश के पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’एवरएनवायरो ने इंदौर में भारत का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट बनाया है जो शहर के कचरे को स्वच्छ ऊर्जा में बदल देता है, जिसका उद्घाटन फरवरी 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके अलावा, कंपनी ने देश भर में कई सीबीजी प्लांट स्थापित करने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.