नितिन गडगरी ने जौनपुर को दी दस हजार करोड़ रुपये की ​परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर। विकास की रेस में पिछड़े जौनपुर जिले को विकास की मुख्य धारा में लाने की कवायद योगी सरकार ने शुरू की है। कई योजनाएं धरातल पर उतरने को तैयार है तो कई पाइपलाइन में है। इसी क्रम में शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 10 हजार करोड़ की दस बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी।जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जौनपुर से करीब दस हजार करोड़ की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास आज किया गया है। उत्तर प्रदेश में 2014 में राष्ट्रीय राजमार्ग की लेंथ 7643 किमी थी, जो आज 13 हजार किमी है।

गडकरी ने कहा कि जौनपुर से प्रयागराज तक तीन बाईपास का निर्माण होगा। आजमगढ़ में बाईपास जून 24 तक शुरू होगा। मुंगरबादशाहपुर बाईपास जून 24 तक शुरू होगा। कहा कि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने शहर की सड़कों के सुदृढिकरण की मांग पूरी की जाएगी। दोनों किनारों पर आरसीसी सर्विस लेन और स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। जौनपुर स्टेशन के पास विकास कार्य किए जाएंगे। ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन बनवाएंगे। कहा कि बनारस से लुंबिनी तक 1100 किमी की परियोजना को पूरा किया।

जाम से मिलेगी निजात

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर जिले को मिली सौगात से यहां की सड़कें अब चमकेंगी। मुंगराबादशाहपुर बाईपास रोड बाईपास से यातायात सुगम होगा। कहा कि पूर्वांचल में सड़कों का जो जाल बिछा है, वह नितिन गडकरी की देन है। वे जो कहते हैं उसे करते भी हैं। अब जौनपुर की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि मछलीशहर में आगमन के दौरान रिंग रोड की मांग की थी वो पूरी हुई। जौनपुर को जाम से निजात दिलाने का काम किया। फ्लाईओवर की भी सौगात दी

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.