Trailer entered the house गाजीपुर में बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

In Ghazipur, an uncontrolled trailer rammed into a house, killing a woman; villagers blocked the road.

हादसे में पशुओं को चारा देने जा रही इंदू देवी (25) की कुचलकर मौत हो गई।

गाजीपुर।Trailer entered the house  यूपी के गाजीपुर जिले में रविवार सुबह घर के बाहर खड़ी महिला को बेकाबू ट्रेलर ने रौंद दिया। इसके बाद वाहन घर में जा घुसा इससे पास में खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। नाराज ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाने के साथ ही हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों को मनाने में पांच घंटे लग गए, इससे हाईवे पर दोनों तरफ जाम की स्थिति हो गई।

यह घटना गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा गांव के हनुमान मंदिर के पास उस समय हुई जब एक बेकाबू ट्रेलर घर में जा घुसा। हादसे में पशुओं को चारा देने जा रही इंदू देवी (25) की कुचलकर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाने के साथ भोर चार बजे एनएच 124 सी को जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गई। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने किसी तरह लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मांगों को लेकर ग्रामीण डटे रहे।

इंदु देवी प्रतिदिन की तरह सुबह पशुओं के लिए चारा लेकर जा रही थीं। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर घर में जा घुसा, जिससे इंदु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दरवाजे के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है, चालक को ग्रामीणों ने ट्रेलर में ही बंधक बना लिया।

जानकारी पर पहुंचे सीओ

हादसे की जानकारी होने पर सीओ जमानियां अनिल कुमार और तहसीलदार सुनील कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक काफी समझाने के बावजूद जाम समाप्त नहीं हुआ। आक्रोशित लोगों ने बताया कि आए दिन ट्रेलर चालक तेज गति से चलते हुए लोगों को कुचल रहे हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही घर जा रहे एक युवक को ट्रेलर ने कुचल दिया था, जिससे वह अभी भी वाराणसी की एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। लगातार मांग के बावजूद भी प्रशासन के द्वारा यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाया जा रहा है, जिससे घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। जमानिया सीओ अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

badaun massacre :दोहरे हत्याकांड के बाद जागा प्रशासन, आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother