अमेठी में बरातियों से भरी कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में मंगलवार रात बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रायबरेली के एम्स में भेजा।

इस हादसे में कार में सवार आलोक सिंह निवासी पहाड़पुर, थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली, संतोष सिंह (45) निवासी पहाड़पुर थाना महाराजगंज, रायबरेली, दीपा सिंह (30) पत्नी अनिल सिंह राजपूत निवासी रामपुर, थाना शाहगंज, जिला जौनपुर, अनुष्का(23) पत्नी आरपी सिंह निवासी ताला गोपालपुर, थाना भदोखर, जिला रायबरेली, निहारिका सिंह(19) पुत्री संतोष सिंह निवासी पहाड़पुर, थाना महाराजगंज, रायबरेली व मानवीर सिंह(17) पुत्र हरिनाथ सिंह निवासी पहाड़पुर, थाना महाराजगंज जिला रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल ने ही दी पुसिल को सूचना

हादसे में घायल मानवीर सिंह ने घटना की एम्बुलेंस 108 और यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। चेकअप के बाद डॉक्टर ने आलोक सिंह, संतोष सिंह व दीपा सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनुष्का, निहारिका सिंह व मानवीर सिंह को प्राथमिक उपचार बाद गंभीर हालत देख एम्स रायबरेली रिफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां