राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग से अपने विधायकों पर भड़के अखिलेश, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ होने से बुरी तरह तिलमिलाए हुए है। उन्होंने अपने विधायकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी, इसके साथ ही भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया।अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर कहा, ‘‘हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा है और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के साथ है और कौन अंतरात्मा से इनके खिलाफ है। अब सब कुछ साफ है, यही तीसरी सीट की जीत है।

भाजपा पर किया कटाक्ष

बैठक में पार्टी विधायकों की अनुपस्थिति के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा, ‘जो स्थिति का फायदा तलाश रहे हैं वो छोड़कर चले जाएंगे। जिनसे वादा किया गया होगा वे जाएंगे। ’’ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो लोग किसी की राह में कीलें बिछाते हैं या दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद गिर जाते हैं।’’ अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपनाएगी। सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘ किसी को सुरक्षा की चिंता होगी, किसी को धमकाया गया होगा, किसी को कुछ और कहा गया होगा और जिसके अंदर लड़ने का साहस नहीं होगा वही जाएंगे।’’

बैठक से दूर आठ विधायक

अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यादव ने कहा, ‘‘ आप देख चुके हैं कि चंडीगढ़ में सीसीटीवी कैमरों के सामने क्या हुआ? मैं उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देता हूं जिसने संविधान को बचाया। भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपना सकती है। उसने कुछ लाभ का आश्वासन दिया होगा…भाजपा जीतने के लिए कुछ भी करेगी।’’ राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले सोमवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में सपा के आठ विधायक शामिल नहीं हुए थे। सपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पार्टी प्रमुख ने विधायकों को राज्यसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए एक बैठक बुलाई थी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria