RTO action : बरेली में दलालों के ठिकानों पर चला बुलडोजर, परिवहन कार्यालय के बाहर 100 अस्थायी दुकानें जमींदोज

Bulldozers run on brokers' hideouts in Bareilly, razing 100 temporary shops outside the transport office.

बुलडोजर से अस्थायी दुकानों को जमींदोज कर दिया गया।

बरेली। RTO action यूपी के बरेली जिले में परिवहन कार्यालय के बाहर डेरा जमाने वाले दलालों के खिलाफ गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग की टीम ने कार्यालय के बाहर बनी 100 से अधिक अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया। एआरटीओ प्रशासन प्रवेश सरोज की अगुवाई में अभियान चलाया गया। पीएसी व पुलिस टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से अस्थायी दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान बिचौलियों में हड़कंप मचा रहा है।

बता दें कि परिवहन कार्यालय में दलालों सक्रियता जगजाहिर है। यहां 10 हजार में डीएल बनवाया जा रहा ​था। इससे आरटीओ प्रशासन की किरकिरी हो रही थी। मीडिया में दलालों की कारगुजारी सुर्खिया बनने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने का ठेका लेने वाले दलाल बुधवार को लापता रहे। दिनभर में महज 15 डीएल ही बन सके। लखनऊ में प्रशिक्षण से लौटने के बाद आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन प्रवेश सरोज परिवहन विभाग की टीम के साथ 12 बजे कार्यालय के बाहर आए।

100 अस्थायी दुकानों को गिराया

इस दौरान एक प्लाटून पीएसी व कैंट थाने की फोर्स मौजूद रही। संयुक्त टीम को देखते ही दलाल भाग खड़े हुए। कार्यालय के बाहर दोनों तरफ 20 फुट की चौड़ाई में बनाई गई करीब 100 अस्थायी दुकानों को जेसीबी से तोड़कर गिरा दिया गया। ठेलों को भी हटाया गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने कहा कि इन अस्थायी दुकानों की वजह से अक्सर जाम लगता था। दुकानों का फैलाव सड़क तक हो गया था। इससे हादसे भी हो रहे थे। संयुक्त टीम में आरआई रमेश कुमार प्रजापति, कैंट थाने के इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह आदि मौजूद रहे।

आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग की तरफ से दलालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान कोई भी संदिग्ध नहीं पकड़ा गया। अस्थायी दुकानों को जेसीबी से तोड़कर गिरा दिया गया है।

Cm in Ayodhya :राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को परखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, की गौसेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother